• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPPSC 2019 Result: पहली नौकरी छोड़ी, 15 दिन पहले आया था दूसरा कॉल लेटर, अब डिप्टी कलेक्टर बने भिंड के अनुपम शर्मा

MPPSC Topper घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी करने वाले भिंड के अनुपम शर्मा डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। इससे पहले 2018 में एमपीपीएससी की परीक्ष...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 06:13:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Dec 2023 06:23:57 PM (IST)
MPPSC 2019 Result: पहली नौकरी छोड़ी, 15 दिन पहले आया था दूसरा कॉल लेटर, अब डिप्टी कलेक्टर बने भिंड के अनुपम शर्मा
डिप्टी कलेक्टर बने भिंड के अनुपम शर्मा

HighLights

  1. राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2019 का रिजल्ट घोषित
  2. डिप्टी कलेक्टर बने भिंड के अनुपम शर्मा
  3. दो परीक्षाएं पास कर चुके हैं अनुपम शर्मा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने वर्ष 2019 राज्य सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस चयन सूची में भिंड के अनुपम शर्मा का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है। अनुपम ने यह तीसरी प्रतियोगी परीक्षा पास की है। इससे पहले फारेस्ट रेंजर के लिए चयन हुआ था। इसके बाद असिस्टेंट डायरेक्टर आफ एजुकेशन के लिए चयनित हुए। अब यह तीसरा परिणाम आया जिसमें डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन हुआ है। वहीं भिंड के उज्जवल यादव ट्रेजरी आफिसर एवं शिवम यादव का कापरेटिव इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है।

अनुपम के पिता विष्णु विहारी शर्मा फौज से सेवा निवृत्त होने के बाद शिक्षक बने। 30 नवंबर को सेवा निवृत्त हो चुके हैं। बड़े भाई पंचायत जयदीप शर्मा सचिव हैं। वहीं मां राजेंद्री देवी गृहिणी हैं।

ऐसे की परीक्षा की तैयारी

परीक्षा की तैयारी को लेकर अनुपम शर्मा ने कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। सेल्फ स्टडी से ही एमपीपीएससी की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित हुए हैं। अनुपम शर्मा ने बताया कि स्कूल टाइम से लेकर एमपीपीएससी की तैयारी में कभी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। बुक्स से स्वयं के नोट्स तैयार किए और पढ़ाई करके तैयारी की। अनुपम शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की है।


अनुपम का कहना है कि स्कूल में बेहतर पढ़ाई होने की वजह से कभी कोचिंग-ट्यूशन की जरूरत महसूस नहीं हुई। 12वीं में 96 फीसद अंक लेकर वह स्कूल टापर रहे। इसके बाद बीटेक इंदौर शहर के एसजीएस आइटीएस कालेज से किया है। इसके बाद एमपी पीएससी की तैयारी घर पर रहकर की।

फोरेस्ट रेंजर फिर शिक्षा विभाग और अब डिप्टी कलेक्टर

वर्ष 2018 में एमपीपीएससी की परीक्षा पास की थी। जिसमें फोरेस्ट रेंजर के लिए चयन हुआ था। अनुपम ने बताया, मैंने यह नौकरी ड्राप कर दी थी। दूसरी बार 2020 में असिस्टेंट डायरेक्टर आफ एजुकेशन के लिए चयन हुआ था। अनुपम ने बताया करीब पंद्रह दिन पहले ट्रेनिंग के लिए काल लेटर आया। मैं इन दिनों भोपाल में ट्रेनिंग कर रहा हूं।