• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Weather Update: भिंड में गर्मी का आगाज, दिन-रात का तापमान बढ़ा, अब ठंड लौटने की उम्मीद कम

Bhind Weather Update: भिंड में मौसम में हुए बदलाव के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 18 Feb 2024 10:03:48 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Feb 2024 10:03:48 AM (IST)
Bhind Weather Update: भिंड में गर्मी का आगाज, दिन-रात का तापमान बढ़ा, अब ठंड लौटने की उम्मीद कम
भिंड में मौसम साफ, ठंड बढ़ी

HighLights

  1. भिंड में बढ़ा तापमान
  2. दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
  3. होली के बाद और बढ़ेगी गर्मी

Bhind Weather Update नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। 15 फरवरी के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। 3 दिन से रात को सर्दी व ठंड से छुटकारा मिल गया है। दिन में बादल छाने के साथ ही हल्की ठंडी हवा के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

माैसम में आए बदलाव के कारण सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी व निजी अस्पताल व क्लीनिकों पर सबसे ज्यादा मरीज खांसी और सर्दी के पहुंच रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अगले 7 दिनों में किसी भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली के अभाव में मौसम शुष्क और आरामदायक रहेगा।


सामान्‍य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान

सूरज के उत्तरायण होने के कारण दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और आसमान साफ रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को उत्तरी हवा 7 से 11 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चली। आसमान साफ रहाा। दिन की लंबाई 11.26 घंटे तक पहुंच गई है।

होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। चंबल अंचल में अब तक उत्तर-पश्चिम हवा चल रही थी। यह हवा राजस्थान की तरफ से आ रही थी। इस कारण आसमान साफ है और दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग का मानना है आने वाले दिनों में तापमान बढ़ता ही रहेगा। हाेली के बाद गर्मी बढ़ेगी।