• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Weather Update: भिंड में 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, लुढ़का पारा, सब्जियों पर संकट

Bhind Weather Update: भिंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 11:54:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2024 11:54:45 AM (IST)
Bhind Weather Update: भिंड में 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, लुढ़का पारा, सब्जियों पर संकट
भिंड में तापमान में आई गिरावट

HighLights

  1. भिंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड
  2. तापमान में भी आई गिरावट
  3. सब्जियां खराब होने की आशंका

Bhind Weather Update नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। कड़ाके की ठंड गुरुवार को भी बरकरार रही। रात का पारा एक डिग्री लुढ़ककर सात डिग्री पर आ गया है। बुधवार रात 11 बजे तापमान गिरना शुरू हो गया था क्योंकि हवा की दिशा पूर्व से थी। इनकी गति 8 किमी प्रति घंटा थी। जब इतनी तेज हवा लगातार चलती है तो पारा गिरता है और ये ताे उत्तरी पूर्वी हवा थी जिससे गुरुवार रात तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम 20 डिग्री तक रहा। वहीं बुधवार को न्यूनतम आठ और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा था।

चार डिग्री से नीचे जब तापमान जाता है तो पड़ता है पाला

जब भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला जाता है तो फिर पाला पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि मिट्टी में नमी कितनी है। यदि नमी है तो पाला पड़ने की संभावना कम हो जाती हैं। गुरुवार की रात को भी यही हुआ। क्योंकि कोहरे की बूंदों के कारण मिट्टी में नमी है। जब तक मिट्टी में नमी होती है तो पाला पड़ने की संभावना कम होती हैं।


आने वाले तीन दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

6 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तो उस दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। इस दिन रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। 6 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

सब्जियों काे नुकसान क्यों

लगातार सर्दी से फसलों को भले ही फिलहाल नुकसान न हो लेकिन सब्जियों पर तो इसका असर होने ही लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गेहूं,चना आदि की फसलें अभी प्रारंभिक अवस्था में हैं। यानी यह फलने की स्थिति में नहीं आई है। जबकि सब्जियों में फल-फूल की स्थिति है। इसलिए उनके लिए यह तापमान नुकसानदायक है। इस बार तेज धूप नहीं पड़ रही है।