• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

स्कूल बस का इंतजार कर रही छात्रा को दूसरी बस ने कुचला, पिता के सामने बेटी की मौत

सुबह सात बजे पिता और बेटी स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे, तभी दूसरी स्कूल बस तेज रफ्तार में आई और छात्रा को रौंद दिया।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 12:05:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 12:19:50 PM (IST)
स्कूल बस का इंतजार कर रही छात्रा को दूसरी बस ने कुचला, पिता के सामने बेटी की मौत
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम।

HighLights

  1. बुधवार सुबह बिरखड़ी गांव में सुबह 7 बजे हुआ हादसा
  2. पिता के सामने बेटी ने तोड़ा दम, ड्राइवर बस छोड़कर फरार
  3. आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, बस जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 स्थित गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरखड़ी में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने पिता के साथ सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार दूसरी स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार बिरखड़ी निवासी 38 वर्षीय विशंभर शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा की 11 वर्षीय बेटी दीप्ति शर्मा गोहद चौराहा स्थित निजी स्कूल स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। वह रोजाना स्कूल की गाड़ी से पढ़ने जाती थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे पिता विशंभर बेटी को लेकर गांव की सड़क पर वीरेन्द्र शर्मा के घर के सामने गोल चौराहे के पास पहुंचे। दोनों स्कूल की गाड़ी आने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान सनराइज स्कूल की बस क्रमांक एमपी 07 एडी 2544 वहां पहुंची। आरोप है कि बस चालक जवर सिंह पुत्र मुंदी जाटव निवासी ग्राम खनेता थाना एंडोरी ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी दीप्ति को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। पिता और पड़ोसी जीवार्जी शर्मा की मदद से उसे शासकीय अस्पताल गोहद पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बस जब्त, ड्राइवर की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलने पर गोहद चौराहा थाना टीआई विकास तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। फरियादी पिता की रिपोर्ट पर आरोपित बस चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में 25 बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, एक मासूम गंभीर; बच्चों में मची चीख पुकार

हाईवे पर जाम लगाकर स्कूल बसों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग

हादसे के बाद बिरखड़ी गांव के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाया। ग्रामीणों ने स्कूल बसों की गति नियंत्रित करने और ड्राइवरों के लाइसेंस व वाहन संचालन की नियमित जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों के संचालन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- भिंड-इटावा हाईवे पर दुर्घटना, सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत

दुर्घटना के बाद बस जब्त

छात्रा की मौत के मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। दुर्घटना में शामिल बस जब्त कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। - विकास तोमर, टीआई थाना गोहद चौराहा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।