• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भिंड में बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कार्पियो कार, दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल

भिंड जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें स्कार्पियो कार के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवारी की दोपहर ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 04 Sep 2025 02:25:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Sep 2025 02:28:54 PM (IST)
भिंड में बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कार्पियो कार, दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल
हादसे में घायल को अस्पताल ले जाया गया।

HighLights

  1. एक बाइक सवार कार के सामने ही गिर गया था, उसे बचाने में हुआ हादसा।
  2. परमाल बघेल और अखिलेश जाटव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
  3. सुरेंद्र बघेल को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मेहगांव। मेहगांव थाना क्षेत्र से निकले ग्वालियर-इटावा हाइवे बरहद के पास गुरुवार की दोपहर ग्वालियर की तरफ से आ रही काले रंग की स्कार्पियों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी के सामने से एक बाइक सवार गिर पड़ा था, बाइक सवार को बचाने के लिए स्कार्पियों चालक ने जैसे ही गाड़ी स्टीयरिंग को घुमाया वैसे ही गाड़ी खंती में जाकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब ग्वालियर की तरफ से स्कार्पियों क्रमांक एमपी 07 जेडएक्स 3107 आ रही थी, गाड़ी गौतम जाटव निवासी चंदनपुरा चला रहे थे। स्कार्पियों में परमाल बघेल निवासी मिहोनी और अखिलेश जाटव भुजपुरा और सुरेंद्र बघेल भुजपुरा बैठे थे। गाड़ी जैसे ही बरहद के पास पहुंची, तभी सामने से गाड़ी को आता देख एक एक बाइक सवार अचानक से रोड पर गिर पड़ा।


naidunia_image

चालक ने जैसे ही बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया वैसे ही गाड़ी खंती में जाकर पलट गई। इस हादसे में परमाल बघेल, अखिलेश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र बघेल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर के लिए रेफर किया गया। वहीं, गाड़ी चालक गौतम को भी चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा ने घायलों अस्पताल भिजवाया।