
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : प्रदेश में जनगणना का दूसरा चरण यानी जनसंख्या की गणना 10 जनवरी 2027 से प्रारंभ होगी। इसमें परिवार और प्रत्येक सदस्य से जुड़े 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी जानकारी पहले से तैयार रखी तो चंद मिनटों में ही पत्रक भर जाएगा। इस चरण में जाति आधारित गणना भी होगी। इसमें आपसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य जाति से संबंधित हैं तो उसका पूरा विवरण लिया जाएगा।
व्यक्तिगत जानकारियां भी ली जाएंगी। प्रगणक जब घर पर आएं तो उन्हें बेझिझक बैंक खाते, [Aadhaar Redacted], मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जानकारी दें, कुछ भी लीक नहीं होगा। सिस्टम में जानकारी फीड होने के बाद सीधे महानिदेशक जनगणना के पास पहुंचेगी।
व्यक्ति का पूरा नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग (पुरुष, महिला या अन्य), जन्मतिथि, जन्मस्थान, स्थायी पता, वर्तमान आयु, वर्तमान वैवाहिक स्थिति (विवाहित, अविवाहित, विधवा, विधुर, अन्य) और विवाह के समय आयु, पति या पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति विवरण यानी आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य जाति से संबंधित जानकारी, माता-पिता का नाम और विवरण, मातृभाषा एवं अन्य ज्ञात भाषाएं, साक्षरता स्तर एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति, शैक्षणिक स्थिति, विषय/संकाय, रोजगार और आर्थिक गतिविधि, पिछले एक वर्ष के दौरान किया गया कोई भी काम, आर्थिक गतिविधि की श्रेणी और व्यवसाय, उद्योग, व्यापार या सेवा की प्रकृति, कामगार का वर्ग, गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत या गैर-कामगारों के लिए), काम की तलाश और कार्यस्थल तक आने-जाने का साधन।
यह भी पढ़ें- एमपी में गजब का फर्जीवाड़ा... सरकारी अधिकारी बनने के लिए बनाया फर्जी नियुक्ति पत्र, सुरक्षा व हवाई यात्रा भी जोड़ी
यह भी पढ़ें- MP कांग्रेस का बड़ा दांव, 26 नवंबर को भोपाल में 'संविधान रक्षा मार्च', तैनात होंगे वोट रक्षक
जनगणना में वर्तमान में जीवित बच्चों के साथ जन्म से लेकर अब तक जीवित जन्मे बच्चे और पिछले एक वर्ष के दौरान जीवित जन्मे बच्चों की संख्या भी ली जाएगी। इसका उद्देश्य शिशु मृत्यु दर के लिए होगा।