• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

महिला को बातों में उलझाकर दुकान के काउंटर से 35 हजार चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

ईंटखेड़ी इलाके में स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर बैठी महिला को तीन लड़कों ने बातों में उलझाया और काउंटर की दराज में रखे 35 हजार रुपये चोरी कर रफूचक्क...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 09:56:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 09:56:44 PM (IST)
महिला को बातों में उलझाकर दुकान के काउंटर से 35 हजार चोरी, CCTV में कैद हुई घटना
दुकान के काउंटर से 35 हजार चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ईंटखेड़ी इलाके में स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर बैठी महिला को तीन लड़कों ने बातों में उलझाया और काउंटर की दराज में रखे 35 हजार रुपये चोरी कर रफूचक्कर हो गए। तीनों बदमाशों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद फुटेज में आए बदमाशों की हुलिए के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

हार्डवेयर की दुकान की घटना

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र नागर (29) पीपुल चौराहा निशातपुरा में रहते हैं। उनकी ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित सैनी चौराहे पर दिव्यांश पावर टूल्स के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। इसी दुकान से कुछ दूरी पर ही उनका दिव्यांश वेल्डिंग वर्कस के नाम से कारखाना है। धर्मेंद्र नागर ने बताया कि हार्डवेयर दुकान की देखरेख के लिए उन्होंने संगीता नामक महिला को नौकरी पर रखा हुआ है। सोमवार की शाम करीब सात बजे धर्मेंद्र नागर दुकान का हिसाब-किताब चेक कर रहे थे।


लड़कों ने संगीता को बातो में उलझाए रखा

इस दौरान उन्हें गल्ले में रकम कम मिली तो संगीता से पूछताछ की। इस पर संगीता ने बताया कि तीन लड़के आए थे, लेकिन वह बगैर कोई सामान खरीदे ही चले गए थे। उसके बाद नरेंद्र ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तो पता चला कि शाम करीब साढ़े चार बजे तीन लड़के सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे थे। इनमें से लड़कों ने संगीता को बातो में उलझाए रखा और तीसरे लड़के ने काउंटर की दराज खोलकर उसमें रखे 35 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। उसके बाद धर्मेंद्र नागर ने ईंटखेड़ी थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर फुटेज में आए हुलिए के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें... यात्रियों की राहत जारी... 28 नवंबर तक चलेगी मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन