• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

खजुराहो में होगी मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक, 2 साल के कामकाज की समीक्षा के बाद बनेगा 3 साल का 'रोडमैप'

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य सरकार के सभी मंत्री सोमवार और मंगलवार को खजुराहो में रहेंगे। 13 दिसंबर को सरकार के गठन के दो वर्ष पूरे होन...और पढ़ें

By shashi tiwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 06:49:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 06:49:14 PM (IST)
खजुराहो में होगी मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक, 2 साल के कामकाज की समीक्षा के बाद बनेगा 3 साल का 'रोडमैप'
खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक।

HighLights

  1. सरकार की अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना पर होगा मंथन, खजुराहो में बैठेगी कैबिनेट
  2. पीडब्ल्यूडी, पीएचई सहित 9 विभागों की पिछले दो वर्ष के कामकाज की होगी समीक्षा
  3. बैठक के दोनों दिन में सभी विभागों की अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन होगा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य सरकार के सभी मंत्री सोमवार और मंगलवार को खजुराहो में रहेंगे। 13 दिसंबर को सरकार के गठन के दो वर्ष पूरे होने के संदर्भ में विभागों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके पहले भोपाल में लगातार दो दिन 10 विभागों की समीक्षा मुख्यमंत्री ने की थी। अब बचे हुए विभागों की अलग-अलग बैठक होने जा रही है। इसमें दो वर्ष में हुए कार्यों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। दोनों दिन में सभी विभागों की अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन होगा।

खजुराहो में कैबिनेट की बैठक

संकल्प पत्र में किए गए वादों में कितने पूरे हुए, कितनों पर काम चल रहा है और किन पर काम शुरू होना है, इस पर भी बात की जाएगी। मंगलवार को खजुराहो में ही कैबिनेट की बैठक भी होगी, जिसमें अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी मंत्रियों ने विभागों की अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई हैं।


यह भी पढ़ें- MP–UP सीमा पर ड्रामा... 67 बकरियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, मामला यूपी का निकलने पर चित्रकूट पुलिस को लौटना पड़ा

दो दिसंबर से विभागों की समीक्षा शुरू की

बता दें, मुख्यमंत्री ने दो दिसंबर से विभागों की समीक्षा शुरू की थी। पहले दिन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, नर्मदा घाटी विकास, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग और अगले दिन स्वास्थ्य, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक न्याय और कृषि विभाग की समीक्षा की।

सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति, वाणिज्यिक कर, पशुपालन एवं डेयरी, नगरीय विकास एवं आवास, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और पीएचई की समीक्षा करेंगे।