• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

MP–UP सीमा पर ड्रामा... 67 बकरियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, मामला यूपी का निकलने पर चित्रकूट पुलिस को लौटना पड़ा

जिला चित्रकूट धाम (उत्तर प्रदेश) के खोही चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरिया जगन्नाथ वासी में रविवार शाम एक पिकअप वाहन में संदिग्ध रूप से भरी गई 67 बकरियों को ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 06:01:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 06:01:28 PM (IST)
MP–UP सीमा पर ड्रामा... 67 बकरियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, मामला यूपी का निकलने पर चित्रकूट पुलिस को लौटना पड़ा
MP–UP सीमा पर ड्रामा...

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिला चित्रकूट धाम (उत्तर प्रदेश) के खोही चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरिया जगन्नाथ वासी में रविवार शाम एक पिकअप वाहन में संदिग्ध रूप से भरी गई 67 बकरियों को स्थानीय बजरंगियों ने पकड़ा। सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों ओर की पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। सेमरिया जगन्नाथ वासी गांव में ओवरलोड पिकअप में 67 बकरियां भरी होने की खबर से MP–UP पुलिस बल एक साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन क्षेत्राधिकार उत्तर प्रदेश का होने की पुष्टि पर चित्रकूट (MP) पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

ग्रामीणों ने दी सूचना, संयुक्त पुलिस कार्रवाई में क्षेत्राधिकार का पेंच

दरअसल, वाहन में बकरों-बकरियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि मारकुंडी थाना पुलिस भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। इसी दौरान मध्य प्रदेश की सीमा से चित्रकूट थाना पुलिस भी सहायता के लिए पहुंची थी। संयुक्त कार्रवाई की तैयारी चल ही रही थी कि क्षेत्राधिकार की पुष्टि में मामला उत्तर प्रदेश का निकलने पर चित्रकूट (MP) पुलिस को वापस लौटना पड़ा।


वैध दस्तावेज़ नहीं मिले, 67 बकरियां पुलिस को सौंपी गईं

ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बकरा तस्कर चालक से जब पुलिस ने पूछताछ और दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध अनुमति या परिवहन कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पिकअप व उसमें भरी सभी 67 बकरियों को सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया।

पिकअप जब्त, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू

मारकुंडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन को जब्त किया और सभी बकरियों को थाने ले गई, जहां पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन की धाराओं में आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। घटनास्थल पर प्रखंड सह संयोजक विपिन पांडेय, देवांश पांडेय, भूरा गर्ग (ग्राम संयोजक सेमरिया), रज्जू गर्ग, धनंजय पांडेय, शिवा, छोटैयां, राजेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें... सिवनी में दिखा दुर्लभ नजारा... पांच शावकों के साथ दिखी 'जुगनी' बाघिन, पर्यटक हुए प्रफुल्लित, Video वायरल