
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: टीला जमालपुरा में महिला के पैर में गोली लगने की घटना को लेकर रची गई कहानी पुलिस की जांच में बेनकाब हो गई। कुख्यात गैंगस्टर रहे मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक ने पारिवारिक विवाद के दौरान महिला पर अपनी पिस्टल से फायर किया था। गोली लगने के बाद वह खुद ही घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा। वारदात छिपाने के लिए अलग-अलग कहानी गढ़ दी। घटना के 27 दिन बाद टीला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
यह भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर हंगामा, विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व IAS कविंद्र कियावत आमने-सामने
हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहेफिजा निवासी यासीन (24) के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़, आर्म्स एक्ट और जिला बदर आदेश के उल्लंघन सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। दिसंबर 2025 में उसे छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद भोपाल में सक्रिय रहने पर वह पहले भी जिला बदर उल्लंघन में गिरफ्तार हो चुका है।
यह भी पढ़ें- Bhopal में कोलार समेत 50 इलाकों में आज 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें लिस्ट