Bhopal News: स्वशासी मेडिकल कॉलेजों के अब विभागीय आयुक्त या संचालक होंगे अध्यक्ष
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत आयुक्त अथवा संचालक कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष होंगे। बता दें कि स्वशासी कॉलेजों की चयन समिति के अध्यक्ष भी संभागायुक्त होते थे।
By Paras Pandey
Edited By: Paras Pandey
Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 09:41:55 PM (IST)
Updated Date: Thu, 14 Mar 2024 09:41:55 PM (IST)
स्वशासी कालेजों पर नियंत्रण बढ़ा दिया है। भोपाल, (राज्य ब्यूरो)। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक करने के बाद अब सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्वशासी कालेजों पर नियंत्रण बढ़ा दिया है। अभी तक संभागायुक्त अपने क्षेत्र में आने वाले कालेजों की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष होते थे।
उनकी जगह अब लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत आयुक्त अथवा संचालक कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष होंगे। बता दें कि स्वशासी कॉलेजों की चयन समिति के अध्यक्ष भी संभागायुक्त होते थे।
प्रदेश में अभी 13 स्वशासी और एकमात्र सतना सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। नई व्यवस्था के अंतर्गत कुछ कालेज आयुक्त और कुछ अलग-अलग संचालकों के अंतर्गत होंगे।