
Madhya Pradesh BJP Candidate List Lok Sabha: डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ यहां भाजपा की ओर से स्थिति भी साफ हो गई है। भाजपा ने पहली सूची में 29 में से 24 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था, तो वहीं दूसरी सूची में शेष 5 नाम भी घोषित कर दिए गए।
भाजपा की पहली सूची में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर फिर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए 20 वर्ष बाद पुन: विदिशा से टिकट दिया है। राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनकी परंपरागत सीट गुना-शिवपुरी से प्रत्याशी बनाया गया। भाजपा ने जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों में सटीक बैठने वाले पांच ऐसे उम्मीदवारों को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है जो वर्ष 2023 में विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इनमें दो सांसद गणेश सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते हैं।
भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट भारती पारधी चुनाव लड़ेंगी।
| गुना | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
| विदिशा | शिवराज सिंह चौहान |
| मुरैना | शिवमंगल सिंह तोमर |
| ग्वालियर | भारत सिंह कुशवाहा |
| सागर | लता वानखेड़े |
| दमोह | राहुल लोधी |
| सीधी | डा. राजेश मिश्रा |
| जबलपुर | आशीष दुबे |
| होशंगाबाद | दर्शन सिंह चौधरी |
| भोपाल | आलोक शर्मा |
| रतलाम | अनिता नागर सिंह चौहान |
| भिंड | संध्या राय |
| टीकमगढ़ | वीरेंद्र खटीक |
| खजुराहो | विष्णु दत्त शर्मा |
| सतना | गणेश सिंह |
| रीवा | जनार्दन मिश्र |
| शहडोल | हिमाद्री सिंह |
| मंडला | फग्गन सिंह कुलस्ते |
| राजगढ़ | रोडमल नागर |
| देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी |
| मंदसौर | सुधीर गुप्ता |
| खरगोन | गजेंद्र पटेल |
| खंडवा | ज्ञानेश्वर पाटिल |
| बैतूल | दुर्गादास उइके |
| इंदौर | शंकर लालवानी |
| छिंदवाड़ा | विवेक बंटी साहू |
| धार | सावित्री ठाकुर |
| उज्जैन | अनिल फिरोजिया |
| बालाघाट | भारती पारधी |