
धनंजय प्रताप सिंह, भोपाल : केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर संसद का सत्र बुलाने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिल रहे संकेतों के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपनी विदेश यात्रा निरस्त कर दी।
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने सभी राज्यों के नेताओं से कहा है कि वे नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर न जाएं। पार्टी सूत्रों का यह भी मानना है कि पावस सत्र की निरंतरता में ही तीन दिनों का सत्र बुलाया जा सकता है। बता दें, संसद के पावस सत्र का अब तक औपचारिक रूप से अवसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- भोपाल के 'बंटी-बबली' की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी, फ्लैट दिलाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी
बड़े नेता एक संभावना यह भी जता रहे हैं कि सत्र से ठीक पहले मोदी कैबिनेट में विस्तार भी किया जा सकता है। शरद पवार की एनसीपी को भी कैबिनेट में शामिल करने की संभावनाएं बताई जा रही हैं। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में परिसीमन के बाद सीटें घटने-बढ़ने को लेकर उपजा मतभेद दूर किए जाने की बात भी कही जा रही है।
यह भी पढ़ें- MP में सड़क हादसों के फर्जी बीमा दावों के लिए SIT बनी, अस्पतालों और बीमा कंपनियों की होगी जांच