• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP के बाहुबली नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला की MP में इंट्री, बोले- DNA में कांग्रेस

यूपी के बाहुबली बसपा नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इनके पिता झांसी से दो बार सांसद रह चुके हैं। शनिवार को और कई नेताओं ने ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 02 Sep 2023 07:50:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Sep 2023 07:55:02 PM (IST)
UP के बाहुबली नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला की MP में इंट्री, बोले- DNA में कांग्रेस

HighLights

  1. उप्र के बाहुबली बसपा नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला की मप्र में इंट्री
  2. भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने थामा कांग्रेस का हाथ
  3. पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत भी कांग्रेस में शामिल

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बाहुबली बसपा नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली और कहा कि मैंने घर वापसी की है। मेरे परिवार का डीएनए कांग्रेस का है। मैं और मेरे समर्थक पूरी ताकत से कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए काम करेंगे। वे सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं। इसके अलावा कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, अंशु रघुवंशी सहित कई नेताओं ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग्गज

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाग लेने लिए चंद्रभूषण सिंह बुंदेला पांच सौ से अधिक वाहनों का काफिला लेकर पहुंचे, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई। चंद्रभूषण झांसी लोकसभा से दो बार सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र हैं। ललितपुर सागर के खुरई विधानसभा क्षेत्र से लगा हुआ है। बुंदेला परिवार की रिश्तेदारी खुरई विधानसभा क्षेत्र में है। माना जा रहा है कि पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के कांग्रेस छोड़ने के बाद वे खुरई में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस को इस विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी तक नहीं मिला था।


भाजपा में अब बोलने की आजादी नहीं: शेखावत

पूर्व विधायक और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष रहे भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा अब पहले वाली पार्टी नहीं रही है। वहां बोलने की आजादी नहीं है। नकली लोगों का बोलबाला है। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाया कि आयातित नेताओं के इशारे पर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे आशीष अग्रवाल, कटनी से छेदीलाल पांडे, शिवम पांडे, शिवपुरी से अरविंद धाकड़, भिंड से डा. केशव यादव और नर्मदापुरम से महेंद्र प्रताप सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।

एक हजार रुपये देने से पाप नहीं धुलेंगे: कमल नाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि शिवराज जी, आप सोचते हैं कि 18 वर्ष के पाप बहनों को एक हजार रुपये देने से धुल जाएंगे तो भूल जाइए। जनता सब जानती है कि आपको बहनों, कर्मचारियों से लेकर सभी वर्गों की याद क्यों आ रही है। अब चुनाव आने वाले हैं, इसलिए घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। आज भाजपा ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश, घोटाला और भ्रष्टाचार का प्रदेश बना दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी जी, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत जी, गुड्डू राजा बुंदेला जी, शिवपुरी से अरविंद धाकड़ जी, गुना से सुश्री अंशु रघुवंशी जी, भिंड से डॉ. केशव यादव जी, भोपाल से डॉ. आशीष अग्रवाल जी एवं नर्मदापुरम से… pic.twitter.com/OfTskpEgX6

— MP Congress (@INCMP) September 2, 2023

31 मंत्री चुनाव हारेंगे : सुरजेवाला

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जो दृश्य यहां नजर आ रहा है, उससे स्पष्ट है कि चार माह बाद क्या होने जा रहा है। पिछले चुनाव में 13 मंत्री हारे थे और इस बार कमीशन वाली सरकार के 31 मंत्री चुनाव हारेंगे। 50 प्रतिशत कमीशन और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिस सरकार में दलित, आदिवासी और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उसे रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से कहा कि आप अब कोई घोषणा मत करना, क्योंकि यह सरकार नकल करती है।