• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपज का लाभकारी मूल्य मिले, सम्मान निधि बढ़ाए सरकार : मोहिनी मोहन मिश्र

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने सोमवार को भोपाल में कही। संगठन के प्रदेश कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि एक ओर केंद्र सरकार प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की बात कर रही है और दूसरी ओर जीएम सरसों को अनुमति दी जा रही है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 21 Nov 2022 07:16:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Nov 2022 08:08:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उपज का लाभकारी मूल्य मिले, सम्मान निधि बढ़ाए सरकार : मोहिनी मोहन मिश्र

आज भोपाल में किसान संघ करेगा प्रदर्शन, 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर होगी किसान गर्जना रैली

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। कोरोना काल में जब सब-कुछ बंद था, तब भी किसान खेती कर रहे थे ताकि देश में अन्न् का संकट न हो। इसके बाद भी किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। अलग-अलग चीजों पर टैक्स लिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि अच्छी पहल है, लेकिन इसमें वृद्धि नहीं हुई है। खाद का अनुदान कंपनियों को देने की जगह सीधे किसानों को खाते में दी जाए। इन मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ मंगलवार को भोपाल में प्रदर्शन करेगा। 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर किसान गर्जना रैली होगी। यह बात भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने सोमवार को भोपाल में कही।

उन्होंने संगठन के प्रदेश कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में बताया कि एक ओर केंद्र सरकार प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की बात कर रही है और दूसरी ओर जीएम सरसों को अनुमति दी जा रही है। इससे मधुमक्खी खत्म हो जाएंगी। खरपतवार नाशक से स्वास्थ्य को नुकसान होगा।


किसान केवल खाद, पानी और बाजार की व्यवस्था मांगता है। भोपाल के राज्यव्यापी प्रदर्शन में कृषि से जुड़े विषय पर सात दिन का विधानसभा का सत्र बुलाने, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को आपदा राहत कोष से तत्काल राशि के भुगतान, मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि में वृद्धि, देसी गाय के पालन पर 900 रुपये प्रतिमाह अनुदान देने, जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने, राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगाने और मंडियों में कार्यरत महिला मजदूरों को हम्माल का दर्जा दिए जाने संबंधी मांग सरकार से की जाएगी।

वहीं, दिल्ली के रामलीला मैदान पर 19 दिसंबर को होने वाली किसान गर्जना रैली में कृषि बीमा नीति को किसान हितैषी बनाने के साथ देश में कृषि उत्पाद के लिए आयात-निर्यात नीति बनाने, जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई का प्रविधान करने का मुद्दा उठाया जाएगा।

किसान आंदोलन से हुआ नुकसान

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि जिस ढंग से पिछले समय में जो किसान आंदोलन चला, उससे किसानों और आमजन का विश्वास चला गया। मध्य प्रदेश में खाद की कमी आदि विषयों पर उन्होंने कहा कि हम सरकार के सामने किसान हित के सभी मुद्दे उठाते रहे हैं। इसमें से कुछ का समाधान भी हुआ है। पत्रकारवार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।