• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चीतों के घर' कूनो में होगा Forest Retreat Festival, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी ब्रांडिंग

चीतों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में वन विभाग एवं पर्यटन विभाग की ओर से फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह आय...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 07:48:25 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 08:42:27 AM (IST)
'चीतों के घर' कूनो में होगा Forest Retreat Festival, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी ब्रांडिंग
कूनो फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल

HighLights

  1. कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल
  2. भारत में 26 चीते जन्मे, वर्तमान में हैं 19 शावक
  3. कूनो में पर्यटकों के लिए बन रहा जंगल लॉज

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित चीतों का घर पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कूनो फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वन विभाग एवं पर्यटन विभाग मिलकर करवाया जाएगा। 17 सितंबर 2025 को चीता परियोजना को तीन साल पूरे हो जाएंगे, इसी उपलक्ष्य में आयोजन की तैयारी की जा रही है। naidunia_image

बता दें कि यह आयोजन सितंबर में होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष के एक प्रस्तुतीकरण दिया जा चुका है। इसे निवेश की दृष्टि से भी देखा जा रहा है, क्योंकि इस फारेस्ट फेस्टिवल में पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले देश विदेश के निवेशकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग भी की जाएगी।


naidunia_image

यह भी पढ़ें:"घोटाला किया तो पेड़ लगाने की मिलेगी सजा", जबलपुर में 50 हजार पौधे रोपने की अनोखी पहल

पर्यटकों के लिए बन रहा जंगल लॉज

इसके साथ ही, कूनो नेशनल पार्क में तीन करोड़ रुपये की लागत से ईको पर्यटन केंद्र बनाया जा रहा है। कूनो के ससइपुरा में बैंगलुरु की तर्ज पर जंगल लॉज बनाया जा रहा है। इसमें 8 कक्ष बनाए जा रहे है, हर कक्ष में आरामदायक सुविधा उपलब्ध होगी।

पर्यटन की दृष्टि से इसे इस तरह से बनाया जा रहा है कि यहां ठहरने वाले पर्यटक को प्रकृति की करीब से अनुभूति हो सकें। चीतों के नए घर गांधी सागर में भी पर्यटकों के लिए ईको पर्यटन गंतव्य स्थल बनाया जाएगा। यह स्थल भी कूनो में बनाए जा रहे जंगल कॉटेज की तरह ही होगा।

यह भी पढ़ें: Katni News: थर्माकाेल, प्लास्टिक फैक्ट्ररी में अचानक भड़की आग, अन्य फैक्ट्रियों के संचालक दहशत में

चीतों के लिए एक बेहतर ब्रीडिंग सेंटर

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्म दिवस पर 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो में छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए। भारत में अब तक 26 चीता शावकों का जन्म हो चुका है। 7 शावकों की मौत से अब 19 चीता शावक कूनो में है।

वहीं 8 चीतों की मौत होने से 12 चीते है। लगातार चीतों की बढ़ती संख्या से तय हो गया है कि कूनो नेशनल पार्क चीतों का एक बेहतर ब्रीडिंग सेंटर का रूप ले चुका है। वर्तमान में छह चीता और 11 शावक खुले जंगल में घूम रहे हैं। बाकी को बाड़ों में रखा गया है। अब कूनो को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।