• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

छठ के बाद घर लौटने वालों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल समेत चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

छठ के बाद बिहार से मप्र, मुंबई और गुजरात लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल के तीन फेरे बढ़ाए हैं और दो वन-वे ट्रेनें चलाई हैं।

By anjali tomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 11:08:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 11:08:24 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छठ के बाद घर लौटने वालों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल समेत चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
रेलवे ने छठ के बाद घर लौटने वालों को बड़ी राहत दी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. छठ बाद बिहार से लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत।
  2. रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन के तीन अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।
  3. रक्सौल से मुंबई के लिए चलेगी वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। छठ पूजा के बाद बिहार से मध्य प्रदेश, मुंबई और गुजरात लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इसके तहत रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन के तीन अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।

वहीं, रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मधुबनी से अहमदाबाद के लिए एक-एक फेरे की वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से भोपाल मंडल के इटारसी, बीना, विदिशा, नर्मदापुरम और संत हिरदाराम नगर के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


दानापुर स्पेशल के तीन अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल अब 20, 23 और 27 नवंबर को भी संचालित होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर नर्मदापुरम 3:25 बजे और इटारसी 3:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 21, 24 और 28 नवंबर को चलेगी। यह इटारसी में सुबह 7:50 बजे और नर्मदापुरम में 8:35 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इससे बिहार और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

रक्सौल से मुंबई के लिए वन-वे ट्रेन

गाड़ी संख्या 05593 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस वन-वे पूजा स्पेशल 18 नवंबर को रक्सौल से शाम 7:10 बजे रवाना होगी। यह 19 नवंबर को इटारसी स्टेशन पर शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन 20 नवंबर को सुबह 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इससे बिहार से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bhopal में कोलार समेत 50 इलाकों में आज 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें लिस्ट

मधुबनी से अहमदाबाद के लिए भी स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 05581 मधुबनी-अहमदाबाद वन-वे पूजा स्पेशल 18 नवंबर को शाम 6:15 बजे मधुबनी से रवाना होगी। यह 19 नवंबर को बीना में शाम 6:35 बजे, विदिशा में 7:35 बजे और संत हिरदाराम नगर में रात 8:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इससे बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
  • इन अतिरिक्त फेरों और स्पेशल ट्रेनों से छठ के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवन ऐप पर ट्रेन की स्थिति और टिकट उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर हंगामा, विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व IAS कविंद्र कियावत आमने-सामने

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।