MP By Election: स्टार प्रचारकों की सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें नंबर पर, कांग्रेस ने ली चुटकी
MP By Election: मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2020 01:51:33 PM (IST)
Updated Date: Wed, 14 Oct 2020 02:13:40 PM (IST)
भोपाल, MP By Election। मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम 10वें नंबर है। इसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर पूछा है कि इस लिस्ट में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम कहां है? उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि है वे कांग्रेस में रहते हुए चुनाव अभियान प्रभारी रहे थे और भाजपा में जाने के बाद स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए हैं।
30 स्टार प्रचारक
मध्य प्रदेश उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम शामिल नहीं है। प्रचारकों की सूची में ज्यादातर प्रदेश के नेता ही शामिल हैं। इसमें बहुत कम ऐसे नाम हैं जो प्रदेश के बाहर से हैं।
News Updating…
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()