
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। समुद्री तूफान अर्नब के प्रभाव से मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में मौसम (MP Ka Mausam) बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 28 अक्टूबर को रीवा समेत प्रदेश के 27 जिलों में मध्यम से भारी बारिश (MP Mai Barish) की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अुनसार 28 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में एक बार फिर मानसून जैसा सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज आंधी चलने के आसार भी बताए गए हैं। 28 तारीख को इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।
बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, छतरपुर और जबलपुर में भारी बारिश होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर बरसेंगे बादल, चक्रवात के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बदलेगा मौसम
वहीं निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, उज्जैन, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, धार, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन और भोपाल में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मध्य प्रदेश के शहडोल, मैहर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना और छतरपुर जिले में 30 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में उठे 'अर्णब' से छत्तीसगढ़ को खतरा, मोदी सरकार के कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा