
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चक्रवाती तूफान अर्णब अब कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो चुका है और वर्तमान में मध्य छत्तीसगढ़ पर केंद्रित है। इस मौसमी बदलाव के चलते मध्य प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर और मैहर सहित 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, कटनी, श्योपुर, भिंड, मुरैना, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, विदिशा, राजगढ़ के लिए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है।
बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, पाढुंर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सीहोर, रायसेन और भोपाल में आज बादल छट सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Weather Alert: ग्वालियर में 'अर्णब' का अटैक, बारिश से गिरा 7.2 डिग्री पारा; 2 दिन तक बरसेगा पानी
चक्रवात की वजह से हो रही बारिश से खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं मंडियों में पहुंची उपज भी भीग गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ। छिंदवाड़ा जिले में धान की फसल इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। वहीं मक्के की उपज बारिश से भी गई। कई इलाकों में धान की उपज को बचाने किसानों को मशक्कत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- इंदौर में बादलों ने बढ़ाया रात का पारा, ठिठुरन भी बढ़ी, अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल