• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 28th July: भोपाल-इंदौर समेत 29 जिलों में भारी बारिश, चक्रवात से पूर्वी एमपी में वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 09:32:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 01:48:15 PM (IST)
MP Weather 28th July: भोपाल-इंदौर समेत 29 जिलों में भारी बारिश, चक्रवात से पूर्वी एमपी में वर्षा का अलर्ट
MP Weather 28th July: भोपाल-इंदौर समेत 29 जिलों में भारी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के बीच सोमवार को प्रदेश के बालाघाट जिले में मूसलाधार वर्षा हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक जिले के मलाजखंड में 74 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बैतूल में 4.0 मिलीमीटर, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर और रीवा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मंगलवार के लिए भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार आगामी चार दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज से मध्यम वर्षा होने के आसार जताए गए हैं।


दो ऊपरी हवा के चक्रवात सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्षा का यह दौर ओडिशा की तरफ बढ़ रहे गहरा अवदाब और रीवा-दतिया से होकर गुजर रही मानसूनी द्रोणिका के कारण जारी है। इसके साथ ही दो ऊपरी हवा के चक्रवात भी सक्रिय हैं, जिनमें से एक दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दूसरा उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है।

पश्चिमी जिलों में वर्षा की गतिविधियां फिलहाल धीमी

मौसम की इस प्रणाली के चलते प्रदेश के पूर्वी इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं, जबकि पश्चिमी जिलों में वर्षा की गतिविधियां फिलहाल धीमी हैं, जहां केवल बूंदाबांदी और बौछारें ही पड़ रही हैं। राजधानी भोपाल में भी दिनभर धूप और छांव की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें : श्रावण में बदल जाएगी महाकाल मंदिर की व्यवस्था, रोज दो लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

वर्षा के बावजूद बनी हुई है उमस भरी गर्मी

प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा के बावजूद फिजा में ठंडक नहीं घुली है और नागरिकों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- हरदा में मनचले के फोन से परेशान कॉलेज छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान, 80% प्रतिशत झुलसने से हुई मौत

बालाघाट जिले के मलाजखंड में जोरदार वर्षा के बावजूद दिन का पारा 32.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। जबलपुर 34.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। सतना 35.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। सीधी 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक और नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़ें : Indian Railways ने 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड के यात्रियों को राहत