• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में सिरफिरे डॉक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर खुद फांसी लगाकर की सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पीजी डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही स...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 11:42:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 12:29:31 PM (IST)
भोपाल में सिरफिरे डॉक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर खुद फांसी लगाकर की सुसाइड की कोशिश
भोपाल में पीजी डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई को मारी गोली (AI तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल में पीजी डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई को मारी गोली
  2. पीजी डॉक्टर ने फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
  3. गांधीनगर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पतंजलि परिसर में मंगलवार रात एक डॉक्टर ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके चचेरे भाई पर एयरगन से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोस्तों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

वहीं, घायल युवती और उसके चचेरे भाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद देर रात दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर नवीन रुहेला और डक्टर श्वेता ठाकुर एक ही कॉलोनी में अलग-अलग मकानों में रहते हैं। दोनों आरकेडीएफ में पीजी कर रहे हैं।


सोमवार को ही भोपाल लौटी थी श्वेता

करीब डेढ़ साल तक दोनों लिव-इन रिलेशन में रहे थे। करीब छह महीने पहले उनका अलगाव हो गया था। सोमवार को श्वेता अपने चचेरे भाई आशुतोष ठाकुर के साथ गुजरात स्थित घर से भोपाल लौटी थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे नवीन श्वेता के घर पहुंचा। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर गया और श्वेता के सिर और उसके चचेरे भाई आशुतोष के सीने और पेट पर फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आधी रात को बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एयरगन से गोली चलाने की बात कही है। घटना के बाद वह अपने घर पहुंचा और फांसी लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके दोस्तों ने उसे देख लिया और अस्पताल पहुंचाया। गांधीनगर थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। दोनों घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में बेखौफ बदमाश... व्यापारी की कार पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, वारदात CCTV में कैद