
PM Modi MP Visit: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए है। रानी कमलपति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे वे यहां से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से जुडाव रखें। मध्य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है। ऊर्जावान मध्य प्रदेश की धरती पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यकम का हिस्सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है। आज छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदेमातरम ट्रेन को झंडी दिखाने का मौका मिला। मध्य प्रदेश को दो वंदेभारत ट्रेन मिली हैं। अभी तक दिल्ली के सफर का आनंद ले रहे थे, अब इंदौर, जबलपुर का सफर भी आनंद दायक होगा। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, मप्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले उनसे संवाद किया।
दमोह राम पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा पहला सवाल
सबसे पहले मध्य प्रदेश के दमोह के कार्यकर्ता राम पटेल से बात की। पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आपने मंडल स्तर पर कार्यकर्ता बनकर काम किया। आप राजनीति के साथ सामाज से कैसे जुड़े रहे। इस पर उन्होंने कहा कि हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, बूथ कार्यकर्ता के आधार पर बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो एसी कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं। बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम करने चाहिए। गांव में जहां बैठते हैं, वहां अखबार लाकर रख दें। केंद्र व राज्य और भाजपा की अच्छी खबर वहां लगाएं। फस्ट एड बाक्स लगा सकते हैं। ऐसा करके आप सामाजिक नेता बन जाएंगे। हैं। यूरिया की व्यवस्था बना सकते हैं। उनका यूरिया उठाकर ला देंगे, तो आपका नाम बन जाएगा।
आंध्रप्रदेश की सरला रामकृष्णन ने पूछा दूसरा सवाल
प्रधानमंंत्री मोदी ने सवाल के जवाब में कहा कि कार्यकर्ता के मन में और ज्यादा काम करने की भूख होना बड़ी बात। गांवों को विकसित करना होगा। गांव में हरियाली, सोलर एनर्जी, पानी पर काम करना होगा। दो साल में ये प्रयास होने चाहिए। इसे सरकार का काम नहीं मानें। जनता जनार्दन का काम सोचकर करें। बच्चे स्कूल से ड्रापआउट नहीं होंगे। इन कामों से आपका बूथ मजबूत होगा या नहीं होगा।
बिहार से रिपु सिंह ने पूछा तीसरा सवाल
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कैसे जनता तक पहुंचा सकते हैं। इसके जवाब में मोदी ने कहा हमारा लक्ष्य किसी एक योजना का लाभ देना नहीं है। शत प्रतिशत योजनाएं देना है। पीएम आवास वालों को मुद्रा या अन्य योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। उसे ये लाभ दिलवाएं। बूथ कार्यकर्ता दायित्व समझकर यह काम करते हैं तो आपकी ताकत बनेगी। नमो एप सहित अन्य माध्यम से उन्हें जोड़ें।
उत्तराखंड की हिमानी वैष्णव पूछा चौथा सवाल
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने देश का नुकसान किया है। कुछ लोग केवल अपने दल के लिए जीते हैं और अपने कल का ही भला करना चाहते। वह यह सब इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का कमीशन, मलाई खाने कट मनी का हिस्सा मिलता है। उन्होंने जो रास्ता चुना है, उसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह रास्ता है तुष्टिकरण और वोट बैंक का। गरीब को गरीब बनाए रखने, वंचित को वंचित बनाए रखने से उनकी राजनीति चलती है। तुष्टिकरण का यह रास्ता कुछ लाभ दे सकता है लेकिन यह देश के लिए महाविनाशक होता है।
यह देश के विकास को रोक देता है। देश में तबाही लाता है और विभेद पैदा करता है। समाज में दीवार खड़ी करता है। एक तरफ इस तरह के लोग जो तुष्टिकरण करके अपने स्वार्थ के लिए दूसरों के विरुद्ध खड़े कर देते हैं। हमारे संकल्प बड़े हैं और हम हमारी प्राथमिकता से पहले देश को रखते हैं, इसलिए भाजपा ने यह निर्धारित किया है कि हमें तुष्टिकरण के रास्ते पर नहीं चलना है। वोट बैंक के रास्ते पर नहीं चलना है। हमारा रास्ता तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण का है। देश में जहां भाजपा सरकार है वहां हम संतुष्टिकरण के अभियान में लगे हैं। संतुष्टिकरण का रास्ता मेहनत वाला होता है। उसमें पसीना बहाना पड़ता है। अगर बिजली मिलेगी तो सबको मिलेगी, तब लोग संतुष्ट होंगे। नल से जल का अभियान चलेगा तो हर घर तक जल पहुंचाने का प्रयास होगा। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। हमने देखा है कि कैसे तुष्टिकरण वाली गंदी सोच ने कुछ राज्यों ने लोगों के बीच खाई पैदा कर दी। उत्तर प्रदेश में कोरी, खटीक सहित कई समाज के लोग राजनीति के शिकार हुए और विकास से वंचित रह गए। बिहार, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक सहित राज्यों में भेदभाव हुआ है। हमारे घुमंतु वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया। हमने पहली बार सबके लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिए। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से बैंक से कम ब्याज पर पैसे दिलाने का काम किया। सामाजिक न्याय के नाम पर वोट मांगने वालों ने गांव और गरीब के साथ सबसे अधिक अन्याय किया है।भाजपा सरकार ने हमारे बंजारा भाई बहनों घुमंतु समुदाय के लिए गठित किया ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।
उप्र की रानी ने पूछा तीन तलाक पर पांचवांं सवाल
एक प्रश्न के उत्तर में मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बाते करते हैं, वकालत करते हैं। यह वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय करते हैं। तीन तलाक का नुकसान सिर्फ बेटियों को नहीं उसका दायरा बहुत बड़ा होता है। पिता, भाई सब बेटी की चिंता में दुखी हो जाते हैं। पूरा परिवार तबाह हो जाता है। दुनिया के कई मुस्लिम बहुल देश में भी तीन तलाक बंद कर दिया है। इजिप्ट में 90 वर्ष पहले इस प्रथा को समाप्त कर दिया है। यह इस्लाम का अंग है तो पाकिस्तान और इंडोनेशिया में क्यों नहीं होता। भारत के मुसलमान भाई- बहनों को समझना होगा कि कौन से दल उन्हें भड़काकर उनका लाभ ले रहे हैं। समान सिवल कोड का विरोध कर रहे हैं। भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही की गई है। कई लोग मुसलमान-मुसलमान करते हैं। यह लोग सही में उनके हितैषी होते तो मुस्लिम भाई शिक्षा में पीछे नहीं रहते।
जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, जो भी इसकी वकालत करते हैं... वो वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। तीन तलाक से केवल बेटियों पर अन्याय नहीं होता...पूरे परिवार तबाह हो जाते हैं। अगर तीन तलाक इस्लाम का जरूरी अंग है तो कतर, जॉर्डन, इंडोनेशिया जैसे देशों में क्यों इसको बंद कर दिया। भारत के मुसलमान भाई बहनों को ये समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उनको भड़का कर उनका राजनीतिक फायदा ले रहे हैं। हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर ऐसे लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर चल पायेगा क्या? तो ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा। कोई गरीब ये नहीं चाहता कि उसके बच्चों के नसीब में भी गरीबी रहे। परिवार के नाम पर वोट मांगने वालों ने अपने परिवार का ही भला किया। अब आपको सोच समझ कर यह तय करना है कि आप किसका भला होते देखना चाहते हैं।
जनता ने 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया
प्रधानमंत्री ने गुजरात की हेतल बेनजानी के प्रश्न के उत्तर में कहा कि एक दूसरे के विरुद्ध लड़ने वाली पार्टियां भी एक हो रही हैं। ऐसे लोगों पर गुस्सा नहीं, दया कीजिए। हमने 2014 और 2019 के चुनाव देखा है। दोनों में चुनावों में इन दलों में इतनी छटपटाहट नहीं दिखी जितनी आज दिख रही है। जिन्हें लोग पहले अपना दुश्मन बताते थे, उन्हें साष्टांग प्रणाम कर रहे हैं। उनकी घबराहट से साफ है कि जनता ने 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इसी कारण विपक्षी दल बौखलाएं हैं। उन्हें तय किया है कि जनता बरगलाकर, गुमराह कर सत्ता हासिल कर लेंगे। आज नया शब्द आ रहा गारंटी। यह गारंटी है घोटालों की। कांग्रेस का घोटाला ही अकेले लाखों करोड़ों का है।
आरजेडी पर हजारों करोड़ का आरोप हैं। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, पशुपालन घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला। इनके घोटालों की इतनी लंबी सूची है कि अदालतें भी थक गईं। तमिलनाडु में देखिए डीएमके पर अवैध तरीके से सवा लाख करोड़ की संपत्ति बनाने का आरोप। बीएमसी पर भी 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप। रोज वैली घोटाला, शारदा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, गौ तस्करी घोटाला और कोयला घोटाला, बंगाल के लोग कभी भूल नहीं सकते हैं। एनसीपी अभी लगभग 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप हैं। इनमें आपरेटर घोटाला, महाराष्ट्र सिंचाई घोटाला, अवैध खनन घोटाला। इनकी सूची बहुत लंबी है। इन पार्टियों के घोटालों का मीटर कभी डाउन ही नहीं होता। मैं तो कहूंगा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को कोशिश करनी चाहिए कि इन पार्टियों का घोटाला मीटर बनाने की। इनके घोटालों का मीटर बना दीजिए।
इन पार्टियों के पास घोटालों का ही अनुभव है इसलिए अगर कोई गारंटी है कि तो वह गारंटी है घोटालों की गारंटी। मैं तो कहूंगा की कोशिश करना चाहिए इन घोटालों को ट्विटर ट्रेंड बनाने की। अब देश को तय करना है कि घोटालों की गारंटी को देश स्वीकार करेगा। आज मैं भी गारंटी देना चाहता हूं। अगर उनकी घोटाले की गारंटी है तो मोदी की भी एक गारंटी है हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी।
अब देश को तय करना है कि घोटालों की गारंटी को देश स्वीकार करेगा। हर चोर लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी। जिसने देश को लूटा है, उसका हिसाब तो होकर रहेगा। आज कानून का डंडा चल रहा है। जेल की सलाख सामने दिख रही हैं तब जाकर यह जुगलबंदी हो रही है। इनका कामन मिनिमम प्रोग्राम कार्रवाई से बचना ही है। लोग जागरूक हैं। वह देख रहे हैं यह विपक्षी गठबंधन के पीछे किसकी क्या मंशा है। घोटालों की गारंटी ही उनका इतिहास है। कोई जेल की सजा काटकर घर-गांव वापस आता है, तो लोगों का क्या रवैया रहता है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। लोगों को इनकी वास्तविकता का पता चल ही जाएगा, वह सब देख रहे हैं। इस विपक्षी एकता के प्रयास के पीछे सभी दलों की क्या मंशा है। उन दलों की असली पहचान बीस लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी। यही उनका इतिहास है।
आप देखिए कि कई लोग जमानत पर चल रहा हैं। घोटालों के आरोपी हैं, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे लोग उन लोगों से जाकर मिल रहे हैं जो सजा काट रहे हैं या जेल में से अनुभव लेकर के आए हैं। कोई गरीबी नहीं चाहता कि उसके बच्चों के नसीब में भी गरीबी रहे। हमें लोगों को यह बताना होगा कि उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए जिनको वोट दिया, उसका क्या परिणाम हुआ। परिवार के नाम पर वोट मांगने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आपको सोच समझकर तय करना है कि आप किसका भला होता देखना चाहते हैं। अगर गांधी परिवार का भला चाहते हो तो फिर कांग्रेस को वोट दीजिए। आपको मुलायम सिंह के बेटे का भला करना है तो फिर समाजवादी पार्टी को वोट दीजिए। अगर आप लालू परिवार के बेटे-बेटियों का भला करना चाहते हों तो आरजेडी को वोट दीजिए। मेरे देशवासियों मेरी बात ध्यान से सुनिएगा, अपने बेटे-बेटी, पोते-पोती और अपने परिवार के बच्चों का भला करना है तो वोट भाजपा को दीजिए।
राजस्थान के रचित ने पूछा बचत योजनाओं का प्रचार कैसे करें
मोदी ने कहा कोरोना के बाद दुनिया के कई देशों में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दी है पाकिस्तान में 38% से अधिक महंगाई श्रीलंका में 25% से अधिक बांग्लादेश में 10 परसेंट के आसपास भारत में 5% से भी कम। यानी कोरोना के बावजूद भारत में हमने महंगाई को बेकाबू नहीं होने दिया भाजपा सरकार का जोर दो लोगों को बचत कराने पर है। भारतीय हर महीने 20 जीबी डाटा इस्माल कहता है। 2014 के हिसाब से देखते तो इतने डाटा का बिल ₹6000 महीना होता पर भाजपा सरकार ने डाटा को गरीब के लिए बिल्कुल संस्था कर दिया है आज 20 बीपी डाटा के लिए मुश्किल से 200 ₹300 देना पड़ता है आपका ₹5000 महीना बच रहा है।
हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल : मोदी
मोदी ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि उम्मीदवार कोई भी हो हमारा उम्मीदवार एक ही है। वह है कमल। जनता को यह भी लगे कि जहां कमल है वहीं उनकी भलाई है। हमें कमल के निशान को हर कार्यक्रम में प्राथमिकता मिले। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान किसी तपस्या से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये कर्ज लिया, जिससे किसान को सस्ती खाद मिल सके। श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ने हर संभव प्रयास करें। भारत नौवें नंबर से पांचवे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज हमारी फैक्ट्रियां रिकार्ड उत्पादन करते हैं तो युवाओं का भविष्य बेहतर होता है। भाजपा एक तरफ देश के संसाधन बढ़ाने की नीति पर चलती है। जो पहले वंचित था वह आज लाभार्थी है। एक घंटा 55 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने कहा मोदी के मार्गदर्शन के पश्चात अल्पकालीन विस्तारक स्थान पर जाकर के काम करने वाले सबसे पहले तो मैं अपनी ओर से हमारे सभी अल्पकालीन विस्तारक जो निकल रहे हैं उनकी ओर से और इलेक्ट्रानिक माध्यम से जुड़े हैं उन सबकी ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं।
हमारे प्रधानमंत्री एक कुशल प्रशासक भी है तो सही रूप से संगठन के संगठन उनके मूल में उनके कार्य पद्धति में संगठन रचा बसा है उन्होंने अपना जीवन संगठन में छपा दिया और बूथ स्तर से काम का देख को देखते हुए उन्होंने देश का नेतृत्व किया और पार्टी को और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम किया तो आदरणीय मोदी जी हम सब लोगों को समय मिलना और विशेष करके उनका मार्गदर्शन मिलना यह हम सबके लिए प्रफुल्लित करने वाला भी शादी है पौराणिक करने वाला भी है और हम लोगों को इसमें से जो संस्कार मिलते हैं उसको अपने में समाहित करने का भी अवसर है इसलिए मैं पुणे प्रधानमंत्री जी को हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
इसी विचार में से और अन्य प्रधानमंत्री जी दिन-रात प्रशासन के कामों में व्यस्त थे लेकिन उन्होंने पार्टी में पूछा कि यह सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का कार्य कैसा चल रहा है हम लोगों ने उनको बताया कि हमारे यहां क्या-क्या कार्यक्रम इसके तहत चल रहे हैं और उसी में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अल्पकालीन विस्तारक को को निकालना चाहिए और राज्यों में उनको भेजना चाहिए और पार्टी ने इस कार्यक्रम को अपने हाथ में लिया मेरा बूथ सबसे मजबूत इस बात को लेकर आज एक चयनित प्रक्रिया से 2639 49 कार्यकर्ता देश भर से यहां आए और वह 1 सप्ताह के लिए हमारे राज्यों में जाकर दूध के सशक्तीकरण के लिए काम करेंगे इस योजना का भी सूत्रपात किसी ने किया तो वह भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विचार से निकला। 9 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर पर के आज 5 पर आ गई। भारत की गरीबी 22% से घटकर 10% से भी कम हो गई है। 50 करोड़ लोगों को हेल्थ कवर देना, आवास योजना किसान कल्याण निधि ऐसे सैकड़ों काम प्रधानमंत्री निधि आपके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
प्रधानमंत्री का पिछले ढाई वर्ष में मध्य प्रदेश का यह छठा दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ढाई वर्षों में प्रदेश का यह छठा दौरा है जबकि तीन माह में तीसरा। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं के दौरे इस वर्ष बढ़े हैं।
कब- कब आए पीएम मोदी
- 15 नवंबर 21- भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।
- 17 सितंबर 22- श्योपुर में चीतों को छोड़ने के लिए अपने जन्म दिवस पर आए।
- 11 अक्टूबर 22- उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के लोकार्पण में शामिल हुए।
- एक अप्रैल 23- भोपाल में तीनों सेना प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए
- 24 अप्रैल 23 - रीवा में पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।