कथा लेखिका डॉ.स्वाति तिवारी को गायत्री सम्मान
भोपाल(नरि)। शहर की कथा लेखिका डॉ.स्वाति तिवारी को पंचम गायत्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। जबलपुर की पाथेय साहित्य कला अकादमी की ओर से 27 दिसंबर को रानी ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 23 Dec 2019 11:21:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Dec 2019 11:21:14 PM (IST)
भोपाल(नरि)। शहर की कथा लेखिका डॉ.स्वाति तिवारी को पंचम गायत्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। जबलपुर की पाथेय साहित्य कला अकादमी की ओर से 27 दिसंबर को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। डॉ. स्वाति को सम्मान स्वरूप शाल, श्रीफल और 11 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके पूर्व उन्हें संस्था की ओर से गायत्री कथा सम्मान दिया जा चुका है। इस मौके पर और भी रचनाकार सम्मानित होंगे।