
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक आइटीआइ तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहा के बीच यातायात डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
आईटीआई तिराहा पुलिया से पहले गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-सी होकर अनंत श्री अस्पताल से मुड़कर पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे पहुंच सकेंगे। प्रभात चौराहे से गोविंदपुरा और अवधपुरी जाने वाले हल्के वाहन व दोपहिया: आईटीआई तिराहे से दाएं मुड़कर हेमा स्कूल तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
पिपलानी पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर पिपलानी थाने के सामने से महात्मा गांधी चौराहे पहुंचेंगे। यहां से दाएं मुड़कर कैरियर कॉलेज तिराहा, आईटीआई तिराहा होते हुए प्रभात चौराहा और नर्मदापुरम रोड जा सकेंगे।
जुबली गेट, भेल से बाएं मुड़कर बरखेड़ा चौराहे से दाएं होते हुए कैरियर कॉलेज तिराहा, आईटीआई तिराहा और प्रभात चौराहे के रास्ते नर्मदापुरम रोड जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- भोपाल के 3 लाख लोगों को अब लगाना होगा 5 किमी चक्कर! बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज 63 दिन के लिए बंद