
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। रविवार रात पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित सुपर टीवी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गईl इसमें पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बुरहानपुर नगर निगम के दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया।
एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे देर रात तक अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने का असली कारण पता नहीं चला है। बिजली के शॉर्ट सर्किट या जलाए गए पटाखे से भी आग लगने की आशंका जताई गई है। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान शहर के बीचो-बीच स्थित है और घटना के दौरान इसमें बड़ी मात्रा में टीवी सहित कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम रखे हुए थे।

दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम इस दौरान अलर्ट पर रहती है। मध्य प्रदेश में इस दौरान आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। कटनी और सिवनी में आग की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें- सिवनी के छपारा में आग से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, सीएम ने की 4-4 लाख के मुआवजे की घोषणा
यह भी पढ़ें- डिंडौरी के सारसडोली बाजार में जनरल स्टोर में लगी आग, देखते ही देखते दुकान को चपेट में ले लिया