
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। सिवनी के छपारा में सुबह करीब साढ़े चार बजे महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले में एक मकान में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह सराफा व्यापारी कुंदन सोनी का बताया गया है। हादसे में 4 महिलाओं और 2 पुरुषों की जान चली गई। घटना के वक्त मकान में करीब 10 लोग मौजूद थे, जिसमें से चार को सुरक्षित बाहर निकला लिया गया है।
घटनास्थल पर उपस्थित एसडीओपी अपूर्व भलावी ने नईदुनिया को फोन पर बताया कि सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला घर में लगी आग को दमकल व रेस्क्यू दल ने काबू कर लिया है। आग किन कारणों से लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। आसपास रहने वालों ने भी बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पूरे घर में फैल गई थी। घटना के बाद से इलाके में शोक छा गया है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में हार्डवेयर दुकान में लगी आग, एक की मौत; लाखों का सामान जलकर खाक

घटना की सूचना मिलते ही केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे। विधायक रजनीश सिंह व अन्य लोगों ने परिवार के साथ हुई इस दुखद घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- दीपावली की रात कटनी में बड़ा हादसा, दुकान और घर में लगी आग; दो माह के मासूम सहित परिवार के छह लोगों की मौत