• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में बड़ा हादसा: धौर्रा सरकार मंदिर का निर्माणाधीन तोरण द्वार गिरा, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, 3 घायल

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में स्थित घौर्रा सरकार मंदिर का सड़क किनारे बनाया जा रहा तोरण द्वार अचानक भरभराकर गिर गया। द्वार के मलब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 09 Jan 2026 08:11:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Jan 2026 08:11:35 PM (IST)
छतरपुर में बड़ा हादसा: धौर्रा सरकार मंदिर का निर्माणाधीन तोरण द्वार गिरा, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, 3 घायल
धौर्रा सरकार मंदिर का निर्माणाधीन तोरण द्वार गिरा।

HighLights

  1. धौर्रा सरकार मंदिर के पास मातम
  2. तोरण द्वार गिरते ही मचे चीख-पुकार
  3. सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में स्थित घौर्रा सरकार मंदिर का सड़क किनारे बनाया जा रहा तोरण द्वार अचानक भरभराकर गिर गया। द्वार के मलबा में चार मजदूर दब गए थे जिनमें एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। तीन मजदूरों में एक की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तोरण द्वार बनने से पहले गिर गया है जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने घटिया स्तर का निर्माण होने और मटेरियल लगाए जाने के आरोप लगाए हैं।

तोरण द्वार भरभराकर गिरा, एक की मौत तीन घायल

घटना शुक्रवार शाम की है। जहां एमपी-यूपी सीमा पर स्थित धौर्रा सरकार मंदिर का तोरण द्वार सड़क किनारे बनाया जा रहा था इस द्वार को करीब आधा दर्जन लोग बनाने में जुटे हुए थे। द्वार का स्लैब चढ़ाया जा रहा था तभी अचानक पूरा द्वार भर भराकर गिर गया। द्वार के मलबा में चार मजदूर दब गए थे, जिनमें करारागंज निवासी राममिलन पुत्र गोरेलाल उम्र 40 साल की मौत हो गई। भानू कुशवाह और धर्मेंद्र अहिरवार को नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतु अहिरवार की हालत गंभीर होने पर उसे छतरपुर रिफर किया गया है। निर्माण कार्य को लेकर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जांच के आदेश दिए हैं।


नहीं आई एंबुलेंस तो टैक्सी से लेकर आए स्वजन

चिंताजनक बात यह है कि घटना के बाद तत्काल एंबुलेंस को काल किया गया था। लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो घायलों को टैक्सी से अस्पताल ले जाना पड़ा। इलाज के दौरान एक मजदूर राममिलन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम जीएस पटेल मौके पर पहुंचे और घायलों से बात की।

यह भी पढ़ें- रेलवे के जनरल कोच में गुंडागर्दी... युवती के साथ तीन युवकों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने दो को दबोचा, एक फरार

कलेक्टर ने आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत

तोरण द्वार गिरने के हादसे को लेकर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने संवदेनशीलता दिखाते हुए तत्काल रूप से मृतक के परिवार को 20 हजार रुपये की रेडक्रॉस सोसाइटी से आर्थिक सहायता राशि और घायलों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। साथ ही उक्त निर्माणाधीन तोरण द्वार के धराशाई होने, गुणवत्ता एवं निर्माण एजेंसी के संबंध में जांच दल का गठन किया गया है। जिसके जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

तोरण द्वार बनाया जा रहा था जो अचानक गिर गया है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। निर्माण कार्य को लेकर जांच की जाएगी। - जीएस पटेल, एसडीएम, नौगांव