छिंदवाड़ा के दमुआ थाने में लोकायुक्त की छापेमारी, 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
जिले के दमुआ थाने के अंदर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Publish Date: Sat, 28 Nov 2026 03:10:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Nov 2026 03:10:11 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का शिकंजा, नईदुनियाHighLights
- भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का शिकंजा
- रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
- 2 लाख रुपए की मांगी गई थी रिश्वत
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जिले के दमुआ थाने के अंदर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दो लाख की मांगी गई थी रिश्वत
आरोपी प्रधान आरक्षक ने कुल 2,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर पहली किस्त लेते ही उसे थाने के भीतर ही दबोच लिया। फिलहाल लोकायुक्त जबलपुर की टीम मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।