
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। चार लाख रुपये के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड मामले में पीड़ित को फ्रीज कराई गई 2.32 लाख रुपये की राशि लौटाने से जुड़े प्रकरण में हाई कोर्ट ने सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के खिलाफ पांच हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है।
14 दिसंबर को उपस्थित रहने का आदेश
न्यायमूर्ति दीपक खोत की एकलपीठ ने 26 नवंबर को सुनवाई के दौरान दर्ज किया कि नोटिस तामील होने के बावजूद उनकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। 14 दिसंबर को अगली सुनवाई में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट ने वारंट जारी करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट ने तीन राज्यसभा सांसदों पर लगाया जुर्माना, जवाब पेश करने के लिए आखिरी मोहलत
प्रकरण राजकुमार सोनी विरुद्ध संतोष कोरी से संबंधित है। राजकुमार सोनी ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके एसबीआई खाते से अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर चार लाख रुपये निकाल लिए। जांच के दौरान साइबर सेल ने 2.32 लाख रुपये फेडरल बैंक के एक खाते में फ्रीज कराए।
साइबर सेल ने 17 जनवरी 2026 के प्रतिवेदन में यह राशि पीड़ित के खाते में अंतरित करने पर न्यायालय की शर्तों के अधीन कोई आपत्ति नहीं जताई थी।
यह भी पढ़ें- चंबल प्रोजेक्ट के तहत ग्वालियर में बिछी 26 किमी तक पाइपलाइन, बानमोर में भी शुरू हुआ काम