• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

दरिंदगी की हदें पार! छिंदवाड़ा में अस्पताल के कमोड में मिली नवजात, PM रिपोर्ट में खुलासा- 'जिंदा मासूम को किया गया फ्लश'

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया सिविल अस्पताल के शौचालय के कमोड में सोमवार को नवजात बच्ची का शव मिला। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 18 Dec 2025 10:17:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Dec 2025 10:17:01 AM (IST)
दरिंदगी की हदें पार! छिंदवाड़ा में अस्पताल के कमोड में मिली नवजात, PM रिपोर्ट में खुलासा- 'जिंदा मासूम को किया गया फ्लश'
जिंदा मासूम को किया गया फ्लश- सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. शौचालय के कमोड में सोमवार को नवजात बच्ची का शव मिला था
  2. पता चला कि बच्ची को जिंदा ही कमोड में डालकर फ्लश किया गया था
  3. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के फेफड़ों और पेट में पानी भरा हुआ मिला है

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया सिविल अस्पताल के शौचालय के कमोड में सोमवार को नवजात बच्ची का शव मिला। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्ची को जिंदा ही कमोड में डालकर फ्लश किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई।

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के फेफड़ों और पेट में पानी भरा हुआ मिला है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कमोड में गिरने से पहले बच्ची की सांसें चल रही थीं। बच्ची की गर्भनाल भी उसके शरीर से जुड़ी हुई थी।


महिला की पहचान हुई

घटना वाले दिन ओपीडी में कुल 15 गर्भवती महिलाएं जांच के लिए आई थीं। पुलिस ने इनमें से 14 महिलाओं की पहचान कर ली है, जबकि एक महिला संदिग्ध है, जिसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस अस्पताल परिसर में लगे 26 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हालांकि जिस शौचालय में यह घटना हुई, उसके बाहर या आसपास कोई कैमरा नहीं लगा था। गैलरी और एंट्री गेट के कैमरों के फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला और उसके साथ आए लोगों की पहचान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- परासिया अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, शौचालय के कमोड में मिला नवजात का शव

सबूत मिटाने की कोशिश

आशंका जताई जा रही है कि इसी महिला ने शौचालय में बच्ची को जन्म दिया और सबूत मिटाने के लिए उसे कमोड में फ्लश कर वहां से फरार हो गई। बताया गया कि कमोड में नवजात का सिर और हाथ फंसा हुआ था। पुलिस, अस्पताल स्टाफ और नगर पालिका के कर्मचारियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद कमोड को तोड़कर शव को बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें- पुलिसकर्मियाें की शिकायत लेकर घुटनों के बल आइजी ऑफिस पहुंचा युवक, गले में पहन रखी थी शिकायतों की माला