• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

MP News: छिंदवाड़ा और बैतूल में किडनी संक्रमण से एक महीने में अब तक सात बच्चों की मौत, ओवरडोज दवा की आशंका

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में किडनी के संक्रमण से एक महीने के अंदर सात बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, दस बच्चों का उपचार चल रहा है। पुण...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 10:40:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 11:00:27 PM (IST)
MP News: छिंदवाड़ा और बैतूल में किडनी संक्रमण से एक महीने में अब तक सात बच्चों की मौत, ओवरडोज दवा की आशंका
छिंदवाड़ा और बैतूल में किडनी संक्रमण से सात बच्चों की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में किडनी के संक्रमण से एक महीने के अंदर सात बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, दस बच्चों का उपचार चल रहा है। पुणे की वायरोलाजी लैब की जांच में बच्चों की मृत्यु का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन किडनी में सामान्य संक्रमण की बात सामने आई है। यह संक्रमण कैसे हुआ, इसको लेकर चिकित्सकों ने हेवी डोज की दवा लेने या पानी से संक्रमण की आशंका जताई है।

पानी की भी जांच कराई गई

छिंदवाड़ा के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह का कहना है कि जांच करा रहे हैं कि बच्चों को उनके अभिभावकों ने किससे दवा दिलाई थी। यदि किसी झोलाछाप से दवा दिलाई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। किडनी संक्रमण की वजह पता करने के लिए पानी की भी जांच कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर से फोन पर बात करके मरीजों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।


तेज बुखार के साथ सर्दी जुकाम

बता दें कि भोपाल और दिल्ली ICMR की टीम भी जांच कर चुकी हैं, लेकिन वह भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी हैं। बीमार बच्चों को पहले तेज बुखार के साथ सर्दी जुकाम हुआ और अचानक यूरिन रुक गई। कुछ दिनों बाद पता चला कि किडनी में संक्रमण है। इससे छिंदवाड़ा जिले के परासिया में चार और पांच वर्ष के छह बच्चों की मौत हो चुकी है। एक अन्य बच्चे की मौत बैतूल में हुई।

दो निजी कंपनी के सिरप पर बैन

किडनी की समस्या से जूझ रहे अन्य चार बच्चे नागपुर के अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में दो बच्चों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छिंदवाड़ा कलेक्टर ने जिले में दो निजी कंपनी के सिरप पर बैन लगा दिया है। उन्होंने मेडिकल संचालकों को भी निर्देशित किया कि किसी को ये सिरप न दें।

इसे भी पढ़ें... महिला को बातों में उलझाकर दुकान के काउंटर से 35 हजार चोरी, CCTV में कैद हुई घटना