• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डबरा

डबरा में गुंडों ने युवक को चप्पलों से पीटा, फिर पसलियों में ईंट मारकर किया अधमरा; वीडियो वायरल

ग्वालियर के डबरा में युवक को घेरकर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 08:00:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 08:00:02 AM (IST)
डबरा में गुंडों ने युवक को चप्पलों से पीटा, फिर पसलियों में ईंट मारकर किया अधमरा; वीडियो वायरल
डबरा में गुंडों ने युवक को चप्पलों से पीटा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. डबरा की अंबेडकर कॉलोनी में युवक को घेरकर पीटा।
  2. आरोपियों ने चप्पलों से युवक के सिर-मुंह पर वार।
  3. हमलावरों ने पसलियों में ईंटें मारकर गंभीर घायल किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। डबरा शहर की अंबेडकर कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों की गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वारदात के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चप्पलों से मुंह-सिर पर ताबड़तोड़ वार

  • फरियादी सुनील जाटव अंबेडकर कॉलोनी में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राज वाल्मीक, बल्लू जाटव और उनके साथ आए आधा दर्जन अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने सुनील के साथ गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
  • वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर युवक सुनील के मुंह और सिर पर लगातार चप्पलों से वार कर रहे हैं। हमलावरों ने उसकी पसलियों में ईंटें भी मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दहशत फैलाने के लिए बनाया और फैलाया वीडियो

वारदात के दौरान आरोपियों में से कुछ युवक लगातार मोबाइल से इस बर्बरता का वीडियो बनाते रहे। मारपीट के बाद इलाके में अपनी दहशत कायम करने की नीयत से आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।


यह भी पढ़ें- पुलिस को घर बुलाने के लिए दी मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा, सीएम योगी को भी दे चुका है धमकी

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना के बाद गंभीर हालत में पीड़ित सुनील जाटव ने पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने फरियादी सुनील की शिकायत पर नामजद आरोपी राज वाल्मीक, बल्लू जाटव और अन्य आधा दर्जन साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार टैंकर ने 12वीं के छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत; इकलौते चिराग की बुझी सांसें