• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में बिजली सबस्टेशन पर ऑपरेटर से मारपीट, कई राउंड हवाई फायर, उपकरणों और दस्तावेजों में तोड़फोड़

विद्युत सबस्टेशन पर देर रात कुछ लोगों ने पहुंचकर वहां जमकर उत्पात मचाया।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 10:45:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 11:03:08 AM (IST)
दतिया में बिजली सबस्टेशन पर ऑपरेटर से मारपीट, कई राउंड हवाई फायर, उपकरणों और दस्तावेजों में तोड़फोड़
दतिया में बिजली सबस्टेशन पर ऑपरेटर से मारपीट, (फोटो-एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. विद्युत सबस्टेशन पर जमकर उत्पात
  2. ऑपरेटर के साथ अज्ञात लोगों की मारपीट
  3. आरोपितों ने कई राउंड किए फायर

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। विद्युत सबस्टेशन पर देर रात कुछ लोगों ने पहुंचकर वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर के साथ मारपीट करने के बाद आरोपितों ने चार राउंड हवाई फायर भी किए।

घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ररुआराय स्थित 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन की है। इस दौरान आरोपितों सबस्टेशन में लगे विद्युत उपकरणों और दस्तावेजों की तोड़फोड़ भी की और ऑपरेटर का मोबाइल और 2570 रुपये छीन ले गए।

तीन लाख रुपये का नुकसान

यह आरोप पीड़ित ने पुलिस के समक्ष लगाए हैं। घटना के बाद सबस्टेशन से जुड़े पंप और आबादी फीडर बंद हैं। वहीं बिजली कंपनी ने इस घटना में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।

इस संबंध में कनिष्ठ यंत्री इंदरगढ़ की ओर से पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, आउटसोर्स कर्मचारी ऑपरेटर पारस गुर्जर की शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक सबस्टेशन पर ड्यूटी थी।

रात करीब पौने एक बजे ग्राम ऊंचिया निवासी नकुल कमरिया पुत्र बल्लू, आलोक कमरिया पुत्र जनवेद, अजय पाल, अरुण पटेल कमरिया, संदीप कमरिया पुत्र हाकिम समेत चार अन्य लोग सबस्टेशन पहुंचे। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। उनका ऑपरेटर पारस गुर्जर से मुंहवाद हुआ और उसके बाद उक्त लोगों ने मारपीट कर हवाई फायर किए।

यह भी पढ़ें- नेशनल लोक अदालत में एक मिनट में निपट गया 33 लाख रुपए का मामला, एक रुपए में हुआ राजीनामा

विद्युत व्यवस्था प्रभावित

हंगामे के दौरान आरोपितों ने सबस्टेशन में लगे फीडरों की स्ट्रिप, बैटरी सेट, बैटरी चार्जर, परमिट बुक और लोड मेंटेनेंस बुक सहित पंप एवं आबादी फीडर के मीटर तोड़ दिए। तोड़फोड़ के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई और पंप तथा आबादी फीडर बंद हो गए।


ऑपरेटर के मुताबिक, आरोपित उसका मोबाइल और 2570 रुपये नगद भी अपने साथ ले गए। इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस को बिजली कंपनी की ओर से शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर: 151 आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती से अब वेतन संकट, प्रक्रिया में गड़बड़ी उजागर, बिना पद के कर्मचारियों की हुई नियुक्ति