_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। सेवढ़ा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार रामनरेश का ऑफिस समय में अपने कंप्यूटर पर ताश का खेल खेलते हुए एक वीडियो प्रसारित हुआ है। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया है।
किसान ने बनाया था वीडियो
कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि तहसील कार्यालय पहुंचे एक किसान ने नायब तहसीलदार का यह वीडियो बनाया था, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कार्यालय में शासकीय कार्यों के संचालन और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।अ
यह भी पढ़ें- दीवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, केरल-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; ग्वालियर में भी ठहराव
यह भी पढ़ें- सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: कोर्ट ने मामले की तारीख बढ़ाई; अब चार नवंबर को होगी सुनवाई