• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास की आस्था के सबसे बड़े पर्व नवरात्र के विसर्जन चल समारोह में टेकरी से निकलने वाली मां चामुंडा व तुलजा भवानी की पालकी (सवारी) को सयाजी द्वार पर प्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 07:51:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 07:57:39 AM (IST)
देवास में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर
मां चामुंडा व तुलजा भवानी माता। - फाइल फोटो

HighLights

  1. विधायक ने रखा प्रस्ताव, कलेक्टर ने दी सहमति, नवरात्र की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
  2. सफाई के साथ ही भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, पार्किंग, साज-सज्जा आदि विषयों पर हुई बात
  3. पोस्टर-बैनर में दोनों माताओं के फोटो सबसे बड़े होना चाहिए, उनसे छोटे ही अन्य लोगों के

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। मां तुलजा भवानी एवं चामुंडा माता के नाम से पहचाने जाने वाले देवास की धार्मिक विरासत में नया अध्याय जुड़ने वाला है। माता मूर्ति विसर्जन चल समारोह के दौरान माता टेकरी से निकलने वाली मां चामुंडा व तुलजा भवानी माता की पालकी को सयाजी द्वार पर प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पहली बार यह होगा, जिसे लेकर शहरवासियों में उत्साह है।

दरअसल, सोमवार को नगर निगम सभागार में नवरात्र की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई थी। इसमें विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर दुर्गेश अग्रवाल, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, कमिश्नर दलीप कुमार, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। विधायक पवार ने बैठक में कहा कि देवास की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान मां चामुंडा व मां तुलजा भवानी से है।


इन दो देवियों के आशीर्वाद से ही देवास लगातार विकास कर रहा है। इसी को देखते हुए देवास की आस्था के सबसे बड़े पर्व नवरात्र के विसर्जन चल समारोह में टेकरी से निकलने वाली मां चामुंडा व तुलजा भवानी की पालकी (सवारी) को सयाजी द्वार पर प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाए। विधायक की इस पहल का बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अमले ने स्वागत किया।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर के लिए सहमति प्रदान करते हुए आयोजन को मूर्त रूप देने की बात कही। विधायक पवार ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है, ऐसे में मन में विचार आया कि देवास में भी ऐसा होना चाहिए क्योंकि इस शहर की पहचान ही माता टेकरी से है। इसलिए यह सुझाव दिया, जिस पर सहमति बनी है।

पार्किंग के नाम पर दुर्व्यहार नहीं होना चाहिए

विधायक पवार की अगुवाई में आयोजित बैठक में नवरात्र के दौरान शहर में की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर कई निर्णय लिए गए। विधायक ने कहा कि टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं का किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। पार्किंग के नाम पर किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।

शहर में विराजित मां दुर्गा के पंडालों के आसपास नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष साफ-सफाई की जाए। आयोजन समितियों से भी अपील की गई कि वे भी सफाई व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करें। पालीथिन डिस्पोजेबल सामग्री के उपयोग से बचें व कचरा डस्टबिन में ही संग्रहित करें।

टेकरी स्थित अन्य मंदिरों में ताला नहीं लगाया जाए

बैठक में विधायक पवार ने कहा कि नवरात्र के दौरान टेकरी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित हनुमानजी, कालिका माता, खो-खो माता सहित अन्य मंदिरों पर ताला लगा दिया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी रहती है। इस नवरात्र महोत्सव में ताला खुला रखने हेतु चर्चा की जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में यह निर्णय लिया जाता है।

पोस्टर-बैनर में दोनों देवियों को सम्मान देने की अपील

बैठक में विधायक पवार ने शहर की सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक दलों से अपील की कि नवरात्र के दौरान नियमों का पालन करते हुए पोस्टर-बैनर लगाए। साथ ही बैनर-पोस्टर में मां चामुंडा व तुलजा भवानी के चित्रों को उचित सम्मान देने की बात कही।

विधायक पवार ने कहा कि पोस्टर-बैनर में दोनों माताओं के फोटो सबसे बड़े होना चाहिए, उनसे छोटे ही अन्य नेताओं या संस्था प्रमुखों के फोटो होना चाहिए, क्योंकि हमारी पहचान ही इन देवियों से है, तो इस बात का हमें विशेष ध्यान रखना होगा।

पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें-महापौर

महापौर गीता अग्रवाल ने बैठक के दौरान परक्रिमा मार्ग व शंख द्वार-सीढ़ी मार्ग से माता दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं से प्रसाद व अन्य सामग्री को लेकर अस्थायी दुकानदारों द्वारा अभद्रता की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। भंडारे व माता टेकरी पर पालिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो।

दोनों माता के दर्शन हेतु लाइव प्रसारण हो-सभापति

सभापति रवि जैन ने कहा कि दोनों माताओं का शहर के मुख्य मार्गो पर लगी एलईडी पर लाइव प्रसारण किया जाए, ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। दो से तीन एंबुलेंस के साथ डाक्टर की व्यवस्था करने के सुझाव दिए। माता टेकरी पर भिक्षावृत्ति पूर्णत: प्रतिबंधित रखने हेतु कहा। जुलूस मार्ग व शहर के अन्य टेकरी पर आने वाले मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था की जाए। विकास नगर से लेकर भोपाल चौराहे तक शहर को सजाया जाए। मुख्य रूप से यह भी कहा कि बस स्टैंड से जो सीधा रास्ता माता टेकरी जाता है, उसका अतिक्रमण हटाया जाए। नौ दिनों तक शहर में मांसाहार की दुकानें बंद रहे।

सभी विभागों को कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नवरात्र पर्व के संपूर्ण आयोजन को लेकर सभी विभागोंं द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत रूप से अवगत करवाते हुए निर्देश दिए, जिसमें बैरिकेड्स, पुलिस व्यवस्था निगरानी हेतु कैमरे, पीने के पानी, पार्किंग स्थल, आवागमन व्यवस्था, पैदल दर्शनार्थियों की व्यवस्था माता टेकरी परिसर में 24 घंटे प्रकाश व्यवस्था रहे, सड़कों पर गड्ढे, माता टेकरी पर आने जाने वाले शहर के सभी मुख्य मार्गों पर फोर व्हीलर, टू व्हीलर व पैदल दर्शनार्थियों के रूट पर सूचना संकेतक लगाना।

रसूलपुर चौराहा, टाटा चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा, भोपाल चौराहा पर माइक,पीए सिस्टम के साथ निगरानी हेतु पुलिस व प्रकाश व्यवस्था की जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि ऐसे पशुपालक जिनके द्वारा अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर छोड़ा जाता है, उन पर पांच हजार या अधिक का दंड किया जाए।

यह भी पढ़ें- देवास माता टेकरी पर शुरू होगी वीआईपी दर्शन की व्यवस्था

एबी रोड पर की जाएगी सजावट

आयुक्त दलीप कुमार ने नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को विस्तृत रूप से बताया। श्रद्धालुओं के लिए माता टेकरी पर पीने के पानी, साफ-सफाई, विभिन्न मुख्य मार्गों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, अस्थायी अतिक्रमण, सड़कों से आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला छोड़ने व आवारा श्वानों को पकड़कर गंतव्य स्थान पर छोड़ने के कार्य के साथ संपूर्ण शहर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु साफ-सफाई पर पूरा फोकस के साथ पार्किंग स्थलों पर भी साफ-सफाई व डस्टबिन रखे जाने के साथ राउंड द क्लाक कर्मचारियों को साफ-सफाई के साथ निगम द्वारा की जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं हेतु ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।

वाहन पार्किंग स्थलों का पुलिस से समन्वय कर प्रकाश, पानी व स्वच्छता एवं सूचना संकेतक लगाने के साथ मुख्य मार्ग एबी रोड पर साज-सज्जा करने की जानकारी से उपस्थितों को अवगत करवाया। मुख्य मार्गों व चिह्नित पार्किंग स्थलों पर पीने के पानी हेतु प्याऊ स्थापित कर कर्मचारियों को व्यवस्थाओं हेतु तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dewas Mata Mandir: नवरात्र में देवास की माता टेकरी पर बरसा धन, थाइलैंड का 'नोट' भी निकला