Dewas News: मालवा के कबीर कालूराम बामनिया को राष्ट्रपति ने दिया पद्मश्री पुरस्कार
देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र के निवासी हैं बामनिया, पिछले दिनों हुई थी पद्म पुरस्कारों की घोषणा।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 08:35:41 PM (IST)
Updated Date: Mon, 22 Apr 2024 08:35:41 PM (IST)
कालूराम बामनिया को पद्मश्री पुरस्कार देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।Dewas News: नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक कालूराम बामनिया को वर्ष 2024 का पद्मश्री पुरस्कार मिला। पिछले दिनों पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें सम्मानित किया।
बता दें कि मालवा के कबीर के नाम से प्रसिद्ध कालूराम बामनिया कई पीढ़ियों से इस गायन कला को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं। वे देवास जिले के टोंकखुर्द के रहने वाले हैं और पारंपरिक निर्गुण भक्ति के गायक हैं। कबीर, गोरखनाथ, बन्नानाथ और मीरा के भजनों को अपने अनूठे तरीके से प्रस्तुत करते हैं। सम्मान मिलने के बाद कालूराम बामनिया ने इसे अपने पिता और दादा को समर्पित किया था।
![naidunia_image]()
हजारों बच्चों को दी कबीर वाणी की शिक्षा
बामनिया पांच हजार से अधिक स्कूलों में जाकर बच्चों को कबीर वाणी अन्य संगीत की शिक्षा दे चुके हैं। बामनिया चाहते हैं कि इस कला के लिए अलग से संस्थान होना चाहिए जिससे विलुप्त होती जा रही इस कला को सहेजा जा सके। बता दें कि इससे पहले प्रहलाद सिंह टिपानिया को पद्मश्री मिल चुका है। टिपानिया मक्सी के पास लुनियाखेड़ी गांव के निवासी हैं। दोनों ही गांव देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र में आते हैं।