• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में आकाशीय बिजली गिरने से पुत्र की मौत, मां गंभीर हालत में इंदौर रेफर; खेत में काम करते समय हुआ हादसा

खेत में काम करते समय वर्षा व आंधी के बीच बिजली गिरने से पुत्र की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 07:00:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 07:00:13 PM (IST)
देवास में आकाशीय बिजली गिरने से पुत्र की मौत, मां गंभीर हालत में इंदौर रेफर; खेत में काम करते समय हुआ हादसा
आकाशीय बिजली गिरने से पुत्र की मौत, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. देवास में काम करते समय हुआ हादसा
  2. आकाशीय बिजली गिरने से पुत्र की मौत
  3. मां को गंभीर हालात में इंदौर किया रेफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के भौंरासा थाना क्षेत्र के गांव पांदाजागीर में सोमवार शाम खेत में काम करते समय वर्षा व आंधी के बीच बिजली गिरने से पुत्र की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वर्षा के बीच ग्रामीण भागदौड़ करते हुए मौके पर पहुंचे और दो अलग-अलग बाइक से मां व बेटे को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच करके 21 वर्षीय शुभम चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम की मां निर्मलाबाई चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया। गांव के निवासी धर्मेंद्र रायपुरिया ने बताया आंधी व वर्षा के बीच हादसा हुआ, जैसे ही पता चला तो ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे।


अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था तो विजेंद्र बारोड़, श्रवण आदि दो बाइक से मां व बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन शुभम की सांसें टूट चुकी थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रबी सीजन के लिए खेतों में सिंचाई का काम मां-बेटे कर रहे थे तभी हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें- CG Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिसाज, कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर अजय पटेल ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया है, उनके साथ उनके परिवार के सदस्य गए हैं।

कुछ साल पहले एक्सीडेंट में हो चुकी है शुभम के पिता की मौत

ग्राम पांदाजागीर के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शुभम के पिता बाबूलाल चौहान की मौत कुछ साल पहले नेवरी फाटा क्षेत्र में सड़क हादसे में हो गई थी। मां-बेटे खेतीबाड़ी पर आश्रित थे, इसी के सहारे परिवार चलता था।

यह भी पढ़ें- रायपुर में सीनियर IAS सुबोध कुमार सिंह के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार