Dhar News: लिव इन में रह रही महिला की उसी के पार्टनर ने की हत्या, आरोपी फरार
सादलपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Publish Date: Sun, 19 May 2024 01:47:21 PM (IST)
Updated Date: Sun, 19 May 2024 01:47:21 PM (IST)
धार में महिला की हत्याHighLights
- महिला की हत्या
- लिव इन पार्टनर ने की हत्या
- सादलपुर थाना क्षेत्र का मामला
Dhar News नईदुनिया प्रतिनिधि, केसूर। सादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केसूर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या उसी के साथ रहने वाले युवक ने चरित्र शंका में कर दी। हत्या करने के बाद युवक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर में 108 वाहन को महिला के घायल होने की सूचना मिली थी, सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो देखा कि 40 वर्षीय महिला शांताबाई पत्नी जगदीश निवासी ग्राम उमरिया की मौत हो चुकी हैं।
हत्या का मामला दर्ज
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर एसडीओपी शेर सिंह भूरिया व सादलपुर पुलिस बल पहुंचा और जांच की। सादलपुर थाने के राकेश मौर्य ने बताया कि महिला के भाई फरियादी रामेश्वर भेरू सिंह सिसोदिया निवासी कटनेरा थाना कुक्षी ने बाबू उर्फ गट्टू पुत्र रामसिंह पंवार राजपूत निवासी केसूर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी बाबू उर्फ बिट्टू के भाई कमल ने बताया कि रात में शांताबाई 11 बजे तक चीखती-चिल्लाती रही थी। उसे लगा दोनों झगड़ रहे हैं। बाद में आवाज आनी बंद हो गई तो उसे लगा कि दोनों सो गए होंगे। अगले दिन पता चला कि शांताबाई की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।