• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Crime News: प्रेमिका और उसके परिवार की हत्या के बाद, दोस्त से चलवाता रहा उसका इंस्टाग्राम

MP Crime News: देवास के नेमावर में 5 लोगों की हत्या के मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया प्रदर्शन।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 30 Jun 2021 01:57:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Jun 2021 02:06:48 PM (IST)
MP Crime News: प्रेमिका और उसके परिवार की हत्या के बाद, दोस्त से चलवाता रहा उसका इंस्टाग्राम

देवास(नईदुनिया प्रतिनिधि)। देवास जिले के नेमावर में पांच लोगों के जघन्य हत्याकांड के मामले का बुधवार को एसपी डा.शिवदयाल सिंह ने पर्दाफाश किया। आरोपित ने पांचों शवों को दफनाने के बाद प्रेमिका रूपाली का मोबाइल अपने खंडवा निवासी दोस्त को दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग तारीख को विभिन्न स्थानों से मोबाइल से इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली गई। मामले में पुलिस ने सभी सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। वहीं मामले को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

naidunia_image

एसपी डा.शिवदयाल सिंह के मुताबिक 13 मई की रात नेमावर बस स्टैंड के पास रहने वाली ममता बलाई अपनी दो बेटी रूपाली और दिव्या तथा उसकी भतीजी नीतू के पुत्र पवन व पुत्री पूजा सहित अचानक गायब हो गई थी। जिसका सूचना ममता बाई की बेटी भारती के द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद 17 मई को गुमशुदगी दर्ज कर मामले में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ तथा तकनीकी आधार पर जानकारी लेकर सभी को ढूंढने का प्रयास किया गया। इस बीच 27 मई को नीतू थाने पहुंचे और बेटे पवन और बेटी पूजा के अपहरण की आशंका रूपाली पर जताई। जिसके बाद धारा 363 में प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की गई।


naidunia_image

पुलिस टीम का गठन कर होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, चोरल, भोपाल, सिहोर तथा इंदौर के कई स्थानों पर सर्चिंग की गई। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही सुरेंद्र राजपूत से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि रूपाली उसकी प्रेमिका थी। रूपाली के द्वारा मंगेतर दिव्यांशी के विरूद्ध इंटाग्राम पर गलत पोस्ट करने तथा शादी के लिए दबाव डालने से क्षुब्ध होकर सुरेंद्र ने भाई वीरेंद्र राजपूत तथा विवेक तिवारी, राजकुमार, मनोज कोरकू, करण कोरकू के साथ मिलकर रूपाली और उसके स्वजनों की हत्या कर शवों को अपने खेत के किनारे बने 12 फीट के गड्ढे में दबा दिया तथा रूपाली का मोबाइल खंडवा में रहने वाले साथी राकेश निमौरे को देकर विभिन्न दिनांकों में अलग-अलग जगह से इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया।

घटना में शामिल सभी सातों आरोपित सुरेंद्र राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, विवेक तिवारी, राजकुमार, मनोज कोरकू, करण कोरकू तथा राकेश निमौरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने आरोपितों को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।