• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

भोजशाला में परंपरा तोड़ने की कोशिश, ASI ने मां वाग्देवी का फाइबर कटआउट ले जाने से रोका; मचा हंगामा

MP News: धार की भोजशाला में मंगलवार को हिंदू समाज के नियमित ‘सत्याग्रह’ के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब परंपरागत तैल चित्र की जगह मां वाग्दे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Tue, 02 Dec 2025 01:39:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Dec 2025 01:39:02 PM (IST)
भोजशाला में परंपरा तोड़ने की कोशिश, ASI ने मां वाग्देवी का फाइबर कटआउट ले जाने से रोका; मचा हंगामा
भोजशाला में परंपरा तोड़ने की कोशिश।

HighLights

  1. हिंदू समाज के ‘सत्याग्रह’ के दौरान विवाद की स्थिति बनी।
  2. भोजशाला सत्याग्रह में पहली बार वाग्देवी चित्र बिना पूजा।
  3. भोजशाला में फाइबर कटआउट को लेकर बवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार की भोजशाला में मंगलवार को हिंदू समाज के नियमित ‘सत्याग्रह’ के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब परंपरागत तैल चित्र की जगह मां वाग्देवी का फाइबर से बना कटआउट ले जाने पर एएसआई के अधिकारियों ने आपत्ति जताई और कटआउट जब्त कर लिया।

अधिकारियों का तर्क था कि परिसर में कोई नई वस्तु नहीं ले जाई जा सकती, जबकि हिंदू पक्ष ने इसे परंपरा का हिस्सा बताते हुए गर्भगृह में ले जाकर पूजा करने की कोशिश की।

विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कटआउट थाने में सुरक्षित रखवा दिया। पहली बार मां वाग्देवी के चित्र के बिना ‘सत्याग्रह’ होने से नाराज हिंदू समाज ने भोजशाला परिसर में नारेबाजी की और बाहर आकर प्रशासन व एएसआई पर पक्षपात के आरोप लगाए। हिंदू पक्ष का कहना है कि परिसर में दरगाह पर रंगरोगन और पेड़ कटने जैसे काम हो रहे हैं, जबकि सिर्फ तस्वीर बदलने पर ही उन्हें रोका जा रहा है।