• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

Indore Dahod Rail Line: टीही-धार के बीच यात्री ट्रेन और मालगाड़ी चलाने की मंजूरी

Indian Railway: रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने टीही से धार के बीच 47.14 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉडगेज रेल खंड पर यात्री ट्रेन और मालगाड़ी चलाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

By PremVijay PatilEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 08:46:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 08:50:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Dahod Rail Line: टीही-धार के बीच यात्री ट्रेन और मालगाड़ी चलाने की मंजूरी
धार-इंदौर के बीच ट्रेन संचालन का सपना साकार होगा। - फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्य लाइन पर 90 और सुरंग में 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तय
  2. तीन किलोमीटर लंबी आधुनिक टनल में सुरक्षा और मॉक ड्रिल के विशेष निर्देश
  3. स्पीड ट्रायल के बाद तकनीकी कमियां दूर, अब दाहोद की ओर ट्रैक निर्माण जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर/ धार। इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत ब्राडगेज रेल लाइन टीही से धार के बीच रेल संचालन का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (पश्चिम परिमंडल) ई. श्रीनिवास ने सोमवार को 47.14 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर यात्री और मालगाड़ी संचालन की अनुमति जारी कर दी है। रेलवे को परिचालन शुरू करने से पहले सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़ी निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।

यह तय की गति

रेल खंड पर मुख्य लाइन में अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटा, सुरंग वाले हिस्से और प्रमुख पुल क्रमांक 17ए पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तथा लूप लाइन पर 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा निर्धारित की गई है। टीही-इंदौर के मध्य पहले से ही रेल सेवा जारी है।8 फरवरी 2008 को रेल परियोजना का भूमि पूजन किया गया था। करीब 19 साल के इंतजार के बाद धार-इंदौर का रेल संपर्क दिसंबर अंत तक हो जाएगा।


तीन किलोमीटर लंबी सुरंग पर विशेष निगरानी

पीथमपुर क्षेत्र में बनी करीब तीन किलोमीटर लंबी सुरंग है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने इसे पश्चिम रेलवे में पहली बार इस तरह की सुविधाओं वाली सुरंग यानी टनल माना है। इसमें बैलास्टलेस ट्रैक, स्वचालित नियंत्रण वाली वेंटिलेशन व्यवस्था और विशेष संचार प्रणाली का प्रविधान है। आदेश में सुरंग के भीतर आग लगने अथवा अन्य आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने के लिए कहा है।

मॉक ड्रिल कराने, निकास मार्गों पर संकेतक लगाने, अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन रोशनी की व्यवस्था करनी होगी। सुरंग में सीसीटीवी निगरानी, संचार व्यवस्था और वेंटिलेशन प्रणाली को भी पूरी तरह क्रियाशील करना होगा। आपातकालीन बचाव के लिए अतिरिक्त निकास व्यवस्था को भी दुरुस्त करना होगा। आगे क्या : धार से दाहोद की ओर के 100 किलोमीटर क्षेत्र में ट्रैक का काम जारी है।

यह भी पढ़ें- Indore Dahod Rail Line: टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने को हरी झंडी

दूर की गईं कमियां

बता दें कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने पांच और छह नवंबर को इस रेल खंड का निरीक्षण किया था। इसके बाद विद्युत इंजन से गति परीक्षण भी किया गया, जिसमें ट्रेन की गति 124 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर ट्रैक से संबंधित कंपन और अन्य तकनीकी बिंदु सामने आए थे।

यह भी पढ़ें- धार में 120 किमी की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ी ट्रॉयल ट्रेन, 100 की गति से पार की सुरंग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।