• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

Indore Dahod Rail Line: टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने को हरी झंडी

इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना : सीआरएस की अंतिम रिपोर्ट में मंजूरी मिलते ही टीही-धार रेलखंड पर नियमित ट्रेन संचालन की दिशा में रास्ता साफ हो जाएगा।

By PremVijay PatilEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:27:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:56:56 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Dahod Rail Line: टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने को हरी झंडी
इस तरह के इलेक्ट्रीक इंजन से धार की पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. 5 और 6 नवंबर को टीही से धार तक नवनिर्मित रेलखंड का निरीक्षण हुआ था
  2. 47 किमी लंबे ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर परीक्षण हुआ
  3. करीब तीन किमी लंबी सुरंग में भी 100 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना अब एक कदम और करीब पहुंच गया है। इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना के टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन के लिए विद्युत विभाग ने हरी झंडी दे दी है। 25 केवी विद्युत लाइन का निरीक्षण करने के बाद इसे ट्रेन संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया है। वहीं रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का दो दिवसीय निरीक्षण भी पूरा हो चुका है।

अब केवल सीआरएस की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। इसकी मंजूरी मिलते ही इस रेलखंड पर नियमित ट्रेन संचालन की दिशा में रास्ता साफ हो जाएगा। रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर रजनीश कुमार गोयल ने 4 नवंबर को टीही-धार रेलखंड की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इसमें इलेक्ट्रिक इंजन के संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को परखा गया। निरीक्षण के बाद विद्युत लाइन को ट्रेन संचालन के अनुकूल पाया गया।


120 किमी की रफ्तार से परखी थी ट्रैक की क्षमता

बता दें कि रेल सुरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने 5 और 6 नवंबर को टीही से धार तक नवनिर्मित रेलखंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान करीब 47 किमी लंबे ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर परीक्षण किया गया। वहीं टीही की करीब तीन किमी लंबी सुरंग में भी 100 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाकर ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया।

यह भी पढ़ें- टीही-धार रेलखंड पर 120 की स्पीड से दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन ‘परख’, विद्युतीकरण का निरीक्षण सफल

अंतिम रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

दोनों स्तरों पर निरीक्षण और परीक्षण पूरे होने के बाद अब रेलवे को सीआरएस की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, सीआरएस की स्वीकृति मिलने के बाद टीही-धार रेलखंड पर ट्रेन संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। आसपास के क्षेत्रों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- धार में 120 किमी की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ी ट्रॉयल ट्रेन, 100 की गति से पार की सुरंग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।