
डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जवाहर नवोदय स्कूल धमनगांव में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मकर संक्रांति पर्व पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थी, प्राचार्य स्टाफ व कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार में हिस्सा लिया। स्कूल की खेल शिक्षिका अनुपमा पी सुंदरम के नेतृत्व में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार के लाभ व महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है बल्कि मानसिक व आध्यात्मिक बल भी प्रदान करता है। सूर्य नमस्कार के 12 आसन हमारे पूरे शरीर के आंतरिक व बाह्य अंगों को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखते हैं। इसके पूर्व 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्कूल के समस्त छात्र छात्राओं, स्टाफ, व कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। सूर्य नमस्कार में स्कूल के शिक्षक नरेंद्र आर्य, संचिता बनर्जी, अलका विश्वकर्मा, सुनीता गुप्ता, प्रतिभा सोमकुंवर, धर्मेंद्र कुमार सोनकर, मधुवन्त धुर्वे, माधुरी शर्मा, रामानंद, अजय साहू, प्रफुल्ल निकाजु, राहुल सिंह, आयुष लहरिया, नवराय चौधरी, बिहारी लाल पटेल, राहुल दोहरे, दामिनी साहू, सभाजीत पटेल, योगेश्वर वर्मा, आरती रानी, पार्वती अहिरवार, पुष्पा पटेल, विट्ठल राव बेले, इमान अली, वर्षा शर्मा, कपिल किशोर राय, वायएस पटेल, टीपी वर्मा, राजेंद्र नाथ साहू, मनीष शुक्ला, उमा मिश्रा, जिट्टी जैकब, मनीष राज पड़वार, सोहनलाल झारिया आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार
समनापुर। जिले के विकासखंड समनापुर मुख्यालय स्थित शासकीय कॉलेज में मकर संक्रांति पर्व पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के आदेश अनुसार शासन द्वारा निर्धारित कोविड नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम कॉलेज के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल रहे।