• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी: मुस्लिम युवक पर नाबालिग से छेड़छेाड़ का आरोप, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश में पुलिस

आरोप है कि दोस्ती के बाद से आरोपी लगातार नाबालिग का पीछा कर रहा था और बुरी नीयत से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था।

By Ashish ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 12:52:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 12:53:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डिंडौरी: मुस्लिम युवक पर नाबालिग से छेड़छेाड़ का आरोप, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस (नईदुनिया)

HighLights

  1. मुस्लिम युवक पर छेड़छाड़ का आरोप
  2. नाबालिग लड़की का करता था पीछा
  3. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम समाज जामा मस्जिद सदर शेख सफीक खान के लड़के पर एक 16 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा कर परेशान करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को पीड़ित नाबालिग अपनी मां के साथ देर रात थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

शिकायत में बताया गया कि डिंडौरी निवासी शेख शाहिक, जो कि डिंडौरी मुस्लिम समाज के सदर का लड़का है, से वर्ष 2025 में सोशल मीडिया साइट पर उसकी दोस्ती हुई थी। आरोप है कि दोस्ती के बाद से आरोपी लगातार नाबालिग का पीछा कर रहा था और बुरी नीयत से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था।


परिजनों के अनुसार, आरोपी की हरकतों से नाबालिग काफी डरी-सहमी हुई थी, जिसके बाद हिम्मत जुटाकर उसने अपनी मां को पूरी बात बताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय, 11 अक्टूबर को होगा मतदान, ग्वालियर हाई कोर्ट बेंच ने दिया आदेश

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी शेख शाहिक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 529/26 धारा 74, 75, 78(1)(2)(3), 351(2) बीएनएस एवं धारा 7,8,11,12(4) पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पीड़िता के बयान और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुख्यालय ग्वालियर-जबलपुर में, हाजिरी भोपाल में... सरकारी दावों को ठेंगा दिखाते आला अफसर, मनमानी पर मौन शासन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।