• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में खुलासा, ग्वालियर और बैतूल से बने 15 पासपोर्ट के तार नसीम अख्तर से जुड़े

भोपाल के गोविंदपुरा स्थित बौद्ध मठ के पते पर बने 40 पासपोर्ट दलाल नसीम अख्तर की मदद से बने। अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

By amit mishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 09:31:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 09:33:56 AM (IST)
बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में खुलासा, ग्वालियर और बैतूल से बने 15 पासपोर्ट के तार नसीम अख्तर से जुड़े
फर्जी पासपोर्ट मामले में एक और खुलासा, फोटो प्रतीकात्मक

HighLights

  1. बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में नया खुलासा
  2. ग्वालियर और बैतूल से बने 15 फर्जी पासपोर्ट
  3. इन फर्जी पासपोर्ट के तार नसीम अख्तर से जुड़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भोपाल के गोविंदपुरा स्थित बौद्ध मठ के पते पर बने 40 पासपोर्ट दलाल नसीम अख्तर की मदद से बने। अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

नसीम से पूछताछ में सामने आया है कि ग्वालियर और बैतूल से बने 15 पासपोर्ट के आवेदन भी उसने ही भोपाल से करवाए थे। उसी ने पूरी सांठगांठ की। इसके बाद बगैर गहन जांच पड़ताल के आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए बढ़ा दिए गए।

नसीम अख्तर को पुलिस लेकर गोविंदपुरा में अन्नानगर स्थित उसके कार्यालय भी लेकर गई थी, उसके घर की भी एक टीम ने तलाशी ली। इस दौरान कुछ रिकॉर्ड एसटीएफ की टीम को मिला है, जिसकी पड़ताल जारी है। नसीम से पूछताछ में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।


अब तक उसने भोपाल के 40 और नागपुर के पते पर बने 15 पासपोर्ट का राज उगला था। अब उसके तार ग्वालियर के डबरा में बौद्ध विहार के पते पर बने पासपोर्ट और बैतूल से बने पासपोर्ट से भी जुड़ गए हैं। दोनों जिलों के 15 पासपोर्ट बनवाने में उसका ही हाथ है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर CA से 21 करोड़ की ठगी का मामला: एक और आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, इसी के खोले खाते में पहुंचे थे 25 लाख रुपये

भोपाल कर्मचारी की मदद से ग्वालियर में साठगांठ

ग्वालियर से 17 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बने थे। यह सभी डबरा स्थित बौद्ध विहार के पते पर बने थे। पूछताछ में सामने आया है कि भोपाल में पासपोर्ट सेवा केंद्र में 2022-2023 में पदस्थ रहे एक कर्मचारी की अहम भूमिका थी। जिससे नसीम अख्तर की नजदीकी थी, उसी ने साठगांठ कराई थी।

जिसके चलते यहां भी पासपोर्ट सेवा केंद्र में बारीकी से जांच पड़ताल नहीं हुई। इसके चलते आसानी से आवेदन होने के बाद साक्षात्कार फिर पासपोर्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ गई।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आज पानी की सप्लाई रहेगी बंद, आमखो लाइन को मोतीझील प्लांट से किया जाएगा बंद

पुलिस सत्यापन में फार्म में छह बिंदु, जांच में बरती गई लापरवाही

इस मामले में सामने आया है कि ग्वालियर और भोपाल के गोविंदपुरा में पुलिस सत्यापन में जो लापरवाही बरती गई, वह सत्यापन फार्म में सबसे ज्यादा बरती गई। इसमें छह बिंदु आते हैं। इनके आधार पर ही सत्यापन किया जाता है।

किस जांच में कौन-सा दस्तावेज लगाया, किससे बात की, गवाह कौन? यह सब बारीकी से लिखना पड़ता है। फार्म तो भरे गए, लेकिन जांच में लापरवाही बरती गई।

भोपाल के एजेंट ने ग्वालियर और बैतूल से बने कुछ पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था। उसका संपर्क भोपाल में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कर्मचारी से था। जिससे आवेदन के बाद गहनता से जांच नहीं की गई। राहुल लोढ़ा, डीआईजी, एसटीएफ

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करेगी इटली की मशीन, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद