
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मोतीझील प्लांट से आमखो तक जाने वाली मुख्य लाइन में शिंदे की छावनी क्षेत्र में लीकेज संधारण कार्य के चलते रविवार को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
कार्यपालन यंत्री पीएचई प्रवीण दीक्षित ने बताया कि शिंदे की छावनी क्षेत्र में लीकेज संधारण कार्य किया जाना है। इसके लिए आमखो लाइन को मोतीझील प्लांट से बंद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी नसीम अख्तर का खुलासा, भोपाल से नागपुर और कच्छ के पते पर बने थे पासपार्ट
आमखो लाइन बंद रहने के कारण महाराजा मानसिंह टंकी, गड्ढा मोहल्ला टंकी व आमखो टंकी नहीं भर पाएंगी। इसके चलते रविवार को संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।
यह भी पढ़ें- Gwalior: जीआरएमसी और जेएएच में आरोप-शिकायतों पर घमासान, डीन सहित तीन पर लगे आरोप, सवालों के घेरे में जिम्मेदार