• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cricket match in Gwalior: बीसीसीआइ टीम ने परखीं नये स्टेडियम की तैयारियां

Cricket match in Gwalior: नवनिर्मित शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में 14 जनवरी को संभावित भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के दूसरे मैच की तैयारियों का जायजा ल...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 23 Dec 2023 08:51:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Dec 2023 08:51:19 AM (IST)
Cricket match in Gwalior: बीसीसीआइ टीम ने परखीं नये स्टेडियम की तैयारियां

HighLights

  1. 14 जनवरी को संभावित भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच
  2. दो दिन में हो सकता है मैच का निर्णय
  3. टीम ने स्टेडियम की सभी छह फ्लड लाइट भी जलवाईं, पिच, होटल का किया मुआयना

Cricket match in Gwalior: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नवनिर्मित शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में 14 जनवरी को संभावित भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के दूसरे मैच की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की टीम ग्वालियर पहुंची। टीम ने टीम ने मैच के लिए तैयार हो रहे स्टेडियम समेत दोनों टीमों के ठहरने के लिए होटल, पिच का मौका-मुआयना किया। टीम शनिवार को बीसीसीआइ का रिपोर्ट देगी। अगले दौर दो दिन में मैच पर निर्णय हो सकता है।

सिरीज का दूसरा मैच इंदौर को मिला हुआ है

बता दें, भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच इंदौर को मिला हुआ है। शहर की सीमा से लगे शंकरपुर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का मौका-मुआयना करने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्वालियर पहुंची। टीम में बीसीसीआइ के मैच रेफरी प्रकाश भट्ट, वैन्यू इंचार्ज सुमित मल्लपुरकर, ब्रॉडकास्टिंग कमेटी सदस्य प्रशांत बिष्ट, राशिद ख्वाजा शामिल थे। टीम के प्रत्येक सदस्य ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र के मुताबिक मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधकारियों के साथ चर्चा की और मौका-मुआयना किया।


फ्लड लाइट जलवाकर किया चेक

टीम ने शाम को 6 बजे फ्लड लाइट जलवाकर चेक भी कीं। बताया जा रहा है टीम कल यानी शनिवार को बीसीसीआइ के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी। ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय मैच के 14 साल का वनवास खत्म होने का निर्णय दो दिन में हो सकता है। टीम के निरीक्षण के दौरान एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित, जीडीसीए अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव संजय आहूजा, पूर्व सचिव रवि पाटनकर, निर्भय बाकलीवाल, संयुक्त सचिव बीके शर्मा मौजूद थे।

गेदें फिंकवाकर पिच को परखा

बीसीसीआइ के मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने पिच निरीक्षण के दौरान गेंद फिंकवाकर बाउंस परखा। पिच पर गेदें ग्वालियर डिवीजन के क्रिकेटरों ने फेंकी।