
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 85 हजार से अधिक कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के खाते में सोमवार को गणवेश की राशि आएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को सिंगल क्लिक से प्रदेश भर के छात्रों के खाते में यह राशि भेजेंगे।
छात्रों को मिलेगी स्वच्छता किट
यह राशि 51 लाख रुपये की राशि होगी। यानि हर छात्र के खाते में दो ड्रेस के लिए 600 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ छात्रों को स्वच्छता किट के लिए भी पैसे ट्रांसफर होंगे। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को टीटी नगर, जवाहर चौक भोपाल स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणवेश एवं स्वच्छता किट के लिए राशि अंतरण करने के साथ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में कोर्ट के स्टे छिपाकर कॉलोनियां काटीं, शिकायत के बाद टीएंडसीपी ने बिल्डरों को जारी किए नोटिस
यह भी पढ़ें- कागजों में अटकी CG की धार्मिक पर्यटन योजना, 1 हजार KM लंबा कॉरिडोर प्रस्तावित; 5 करोड़ के बजट का प्रावधान