
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर स्थित सागरताल चौराहे पर एक एएसआई की कार पर सिरफिरे ने बोतल फेंकी। जब एएसआई ने टोका तो अभद्रता की, फिर हाथ में काट लिया। आरोपित यहां से भाग निकला। एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को पकड़ भी लिया है।
शादी में जा रहे थे ASI
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर में रहने वाले हरिप्रताप सिंह चौहान (60) पुत्र स्वर्गीय पुत्तू सिंह चौहान शनिवार रात करीब 8.15 बजे अपने घर से कार से निकले। वह राजबाड़ा पैलेस में शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे सागरताल चौराहे पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद पीयूष उर्फ शिवम लखेरा ने उनकी कार रोक ली और हाथ में ली हुई बोतल कार पर दे मारी।
यह भी पढ़ें- पराली जलाने पर देश में नंबर वन ग्वालियर, अब तक 1082 घटनाएं; दतिया, श्योपुर और जबलपुर में बढ़े मामले
विरोध करने पर की अभद्रता
जब हरिप्रताप सिंह कार से उतरे और उसे रोका तो आरोपित ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद उसने एएसआइ के हाथ में काट लिया। फिर वह भाग निकला। उनका बेटा हिमांशु और दामाद भानू राजावत बचाने के लिए आया। इन्हें भी धमकाकर चला गया। आरोपित ने कहा कि अगर किसी से शिकायत की तो वह जान से मार देगा। इसके बाद एएसआइ यहां से सीधे थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में कोर्ट के स्टे छिपाकर कॉलोनियां काटीं, शिकायत के बाद टीएंडसीपी ने बिल्डरों को जारी किए नोटिस